Aagomoni festival 2026: आगोमोनी उत्सव से पावन नवरात्र का सुस्वागतम

punjabkesari.in Tuesday, Oct 06, 2026 - 08:27 AM (IST)

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): पावन नवरात्रों से पहले आगोमोनी उत्सव का आयोजन यहां किया गया। भक्ति भाव के साथ आयोजित उत्सव में नृत्य-संगीत की प्रस्तुतियां दी गईं। 

ड्रीम नर्चरिस्ट्स एवेन्यू द्वारा आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत ‘देबी’ नाम के नाट्य की प्रस्तुति से हुई। नाट्य प्रस्तुति में पलाश दास, देबाश्री पात्रा, सतक्षी और अर्णब कहानीवाला शामिल रहे। निर्देशन पलाश दास और सौविक आचार्य ने किया था। 

कार्यक्रम का संचालन सौम्या मजूमदार और मौली गांगुली भट्टाचार्य ने किया। इसके बाद बच्चों के समूह ‘अंतरिक’ ने ‘असतो मा सद्गमय’ का भावपूर्ण गायन प्रस्तुत किया। सुप्रियो हलदर, उज्ज्वल कांति भट्टाचार्य, सुब्रत दास, कपिल गोयल, कौशिक गुहा रॉय और मिठू चटर्जी की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलित किया। 

कार्यक्रम में पद्मश्री शोवना नारायण को भारतीय शास्त्रीय नृत्य और सांस्कृतिक विरासत में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उत्सव में नारायणी नमस्तुते ग्लोबल दुर्गा पूजा एक्सीलेंस अवार्ड्स सीजन 9 प्रतियोगिता की औपचारिक घोषणा भी की गई। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रमुख मिट्ठू चटर्जी ने धन्यवाद दिया।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News