खुलेंगे बंद किस्मत के दरवाज़े

punjabkesari.in Saturday, May 05, 2018 - 05:42 PM (IST)

आजकल की फास्ट लाइफ में लोगों को हर चीज़ तेज़ी से चाहिए। किसी में भी सब्र करनी की शक्ति नहीं है। फिर चाहे घर हो या वर्क प्लेस। हर इच्छा को तेजी से पूरा करती है विंड चाइम। ये यंत्र चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई की देन है। इसकी मधुर ध्वनि से घर के वातावरण में खुशनुमा और पवित्रता का समावेश होता है। इसे घर में लगाने से समृद्धि और सौभाग्य का उदय होता है। घर के वातावरण को हमेशा के लिए पॉज़िटिव बनाने के लिए विंड चाइम बेहद प्रभावशाली यंत्र है। इसकी सात्विकता का प्रभाव पूरी तरह से आपके जीवन पर पड़े, इसके लिए इसे सही स्थान पर लगाना बेहद अावश्यक है। तो आईए जानते हैं विंड चाइम से संबंधित कुछ बातें- 


सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें की जिस स्थान पर आपने विंड चाइम लगाया है उस स्थान के नीचे कभी न बैठें और न ही उसके नीचे से गुजरें। 


विंड चाइम खरीदते समय उसके मैटीरियल और उसमें लगी रॉड की संख्या को जरूर जांचें और वहीं विंड चाइम खरीदें, जो खोखली नली वाली हो।


लकड़ी और बांस की विंड चाइम घर को सौम्य लुक देती है। इसे पूर्व तथा दक्षिण-पूर्व दिशा में लटकाना चाहिए। ये घर-गृहस्थी के लिए अच्छी मानी जाती हैं।


दक्षिण-पश्चिम दिशा के स्टोर, बाथरूम और रसोई में शुभ प्रभाव के लिए मेटल की विंड चाइम लगा सकते हैं। 


6, 7, 8 व 9 रॉड या घंटियों वाली विंड चाइम को घर में लगाने से घर में संपन्नता आती है। साथ ही इससे घर की आर्थिक स्थिति भी मज़बूत होती है।


अगर विंड चाइम बांस की बनी हो तो इसमें रॉड की संख्या 3 या 4 होनी चाहिए। इस तरह के विंड चाइम को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। 


गार्डन के एंट्रेंस पर विंड चाइम लगाने से इसकी मधुर आवाज़ मन को खुशी प्रदान करती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News