संस्कार या अंधविश्वास? जानिए, किन लोगों के पैर छूना आपके जीवन में ला सकता है संकट

punjabkesari.in Tuesday, Sep 02, 2025 - 06:01 AM (IST)

 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Feet Touching Ritual: पैर छूना भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। यह आदर, सम्मान और विनम्रता का प्रतीक होता है। बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर हम उनका आशीर्वाद लेते हैं, जिससे हमें सकारात्मक ऊर्जा और जीवन में सफलता मिलने की उम्मीद होती है। लेकिन ज्योतिष और सांस्कृतिक मान्यताओं के अनुसार, कुछ खास लोगों के पैर छूना शुभ नहीं माना जाता। अगर आप इन लोगों के पैर छूते हैं, तो यह आपके लिए आर्थिक तंगी और कठिनाइयों की वजह बन सकता है। तो आइए जानते हैं ऐसे लोगों के बारे में जिनके पैर छूने से बचना चाहिए।

PunjabKesari Feet Touching Ritual

किन लोगों के पैर छूने से बचना चाहिए?

जो लोग आपकी बुराई करते हैं या आपकी नींद खराब करते हैं। ऐसे लोग आपके आत्मविश्वास और मानसिक शांति को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे लोगों के पैर छूने से जितना हो सके बचना चाहिए।

जो हमेशा नकारात्मक सोच रखते हैं या जो निरंतर परेशानियों में उलझे रहते हैं। उनके पैर छूने से परहेज करना चाहिए। ऐसे लोगों की ऊर्जा आपके मन को भी डिस्टर्ब कर सकती है।

PunjabKesari Feet Touching Ritual

हिंदू धर्म में श्मशान घाट से लौटे व्यक्ति के पैर नहीं छूने चाहिए। माना जाता है कि उनके पास से गुजरती ऊर्जा आपके जीवन में अनिश्चितता ला सकती है।

सोए हुए व्यक्ति के कभी भी पैर नहीं छूने चाहिए। माना जाता है कि ऐसे लोगों के पैर छूने से जीवन में असमंजस, तनाव या मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। 

PunjabKesari Feet Touching Ritual


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News