मासिक राशिफल फरवरी 2019- छाएगा प्यार का खुमार, जानें कौन सी राशियां होंगी आबाद

punjabkesari.in Friday, Feb 01, 2019 - 12:13 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

मेष- कोई बड़ा सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। मित्र व सहयोगी आपसे प्रसन्न रहेंगे। जिम्मेदारी से किए गए कामों का अच्छा परिणाम मिलेगा। वाहन या किसी इलेक्ट्रॉनिक के सामान पर खर्च हो सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें।

लव लाइफ- प्रेम और रोमांस के लिए तो समय अच्छा है लेकिन दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। आप चाहें तो पार्टनर के लिए कुछ स्पैशल करके लव लाइफ को एक बार फिर से जी सकते हैं। मैसेज या फेसबुक पर प्यार भरी चैटिंग से शुरुआत करें।

जॉब- ऑफिस में योग्यता साबित करने के लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, परिणाम अच्छे होंगे। 

बिज़नेस - कारोबार को बढ़ाने की प्लानिंग कर सकते हैं, सितारे आपके फेवर में हैं। कोई बड़ी डील फाइनल करने से पहले उसके अच्छे और बुरे पहलुओं पर  गौर करें।

फैमिली - पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहेगा। बच्चों का खास ध्यान रखें।

हेल्थ - ये महीना हेल्थी, स्ट्रांग और हैप्पी गुजरेगा।

प्रॉपर्टी- जमीन-जायदाद के मामले में थोड़ी परेशानी आ सकती है, बेहतर होगा निवेश सोच-समझ कर करें।

उपाय - सुबह आंख खुलते ही श्री गणेश का दर्शन करें। रात को सोने से पहले गणेश गायत्री मंत्र का जाप करें- ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात।।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 7

शुभ दिन- शनिवार


वृष- कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जो आपके जीवन में एक नया मोड़ लाएगा। मित्रों के साथ आसपास की यात्रा पर जा सकते हैं।  घर-परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। नौकरों की गतिविधियों पर नज़र रखें, गड़बड़ी हो सकती है।

लव लाइफ- दांपत्य में अंडरस्टैंडिंग बनी रहेगी। कार्य की अधिकता के चलते अपने लवर से मुलाकात नहीं कर पाएंगे। संबंधों को मजबूत बनाना है तो वेलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को प्यारा सा गिफ्ट देना न भूलें।

जॉब - ऑफिस में बॉस से तारीफ मिल सकती है। 

बिज़नेस - बिज़नेस में नये प्रपोजल मिलेंगे जो आगे चलकर आपको बहुत बेनीफिट देने वाले होंगे।

फैमिली - घर में अधिक से अधिक समय दे पाएंगे, जिससे फैमिली में चल रही हर समस्या का हल होगा। 

हेल्थ - अच्छा स्वास्थ्य चाहते हैं तो खान-पान का विशेष ध्यान रखें। जंक फूड खाने से हेल्थ बिगड़ सकती है।

प्रॉपर्टी - आज किया गया निवेश भविष्य में लाभ देगा।

उपाय - द्वादशी को छोड़कर हर रोज़ सुबह तुलसी को जल चढ़ाएं और शाम को तिल के तेल का दीपदान करें। संभव हो तो एकादशी व्रत रखें अन्यथा एकादशी के दिन विष्णु मंदिर में तिल के तेल का दीप अर्पित करें।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 4

शुभ दिन- सोमवार

  
मिथुन- सुखद यात्रा के योग बनेंगे, किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मेहनत करेंगे तो रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कठिन कामों में सोच कर ही हाथ डालें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। व्यवहार नरम रखें, वाद-विवाद की स्थिति न बनने दें। 

लव लाइफ- मैरिड पार्टनर से भरपूर प्यार और सहयोग मिलेगा। उनके साथ मिलकर किए गए हर काम में लाभ होगा। लव पार्टनर के साथ मीठी नोक-झोंक होगी लेकिन उसे सिरियसली न लें और उत्तेजित न हों। 

जॉब - प्रमोशन की बात चल सकती है। सहयोगियों की मदद से सभी काम संभव हो जाएंगे।

बिज़नेस - कारोबार में लेन-देन को लेकर पार्टनर से नाराज़ हो सकते हैं। संयम से काम लेंगे तो रिश्ते सुधरेंगे अन्यथा पार्टनरशिप टूट भी सकती है।

फैमिली - घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

हेल्थ - जीवनशैली में सुधार लाएं। कसरत और योग को अपनाकर स्वस्थ तन और मन पा सकते हैं।  

प्रॉपर्टी - ध्यान रखें कोई आपसे झूठ बोल कर, अपना काम न निकलवा ले। जिसका ख़ामियाज़ा आपको भुगतना पड़े।

उपाय - कोई नया काम शुरू करने से पहले घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। वृद्धा आश्रम में अपनी हैसियत के अनुसार खाने वाली चीज़ों का दान करें।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

शुभ दिन- बुधवार

 

कर्क- लंबे समय से चल रही टेंशन खत्म होगी, मानसिक तनाव से बाहर आयेंगे। नए लोगों से दोस्ती लंबे समय तक चलेगी। व्यर्थ के दिखावे के चक्कर में न पड़ें नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। विदेश जाने के योग हैं। धन और संबंध दोनों में लाभ मिलेगा।

लव लाइफ- ये महीना लव लाइफ के लिए खुशियां लेकर आएगा। लव रिलेशनशिप शादी में बदल सकता है। पेरेंटस को मनाना मुश्किल होगा लेकिन नामुमकिन नहीं। मैरिड लाइफ में थोड़ी-बहुत टेंशन होगी। रोमांटिक दांव-पेच से रिश्ते में पहले जैसी मिठास घोल सकते हैं। 

जॉब - अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, बेहतर होगा व्यर्थ की बहसबाजी से दूर रहें। 

बिज़नेस - नए कारोबारियों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। जिनके साथ भविष्य में नए सौदे तय होंगे।

फैमिली - जीवनसाथी से आपसी मतभेद खत्म होंगे। बच्चों के साथ आनन्द भरा समय बितेगा। फैमिली हॉलीडे पर भी जा सकते हैं।

हेल्थ - आप तंदरुस्त रहेंगे लेकिन घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। उनका खास ध्यान रखें। 

प्रॉपर्टी - अपनी पर्सनल प्रॉपर्टी के रख-रखाव पर ध्यान दें।

उपाय - सुबह-शाम किसी भी धार्मिक स्थान पर जाने की रूटीन बनाएं। संभव न हो तो एक समय अवश्य जाएं।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

शुभ दिन- रविवार


सिंह- इस महीने मन शांत रहेगा। व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचे रहेंगे। इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। योजनाओं में गोपनीयता बना कर रखें अन्यथा लेने के देने पड़ जाएंगे। फ्रेंड सर्किल बढ़ेगा। घर के लिये बहुत सारी शॉपिंग करेंगे। आत्मविश्वास में कमी न आने दें।

लव लाइफ- लव पार्टनर के साथ तनाव हो सकता है। प्रेम प्रसंगों के बारे में सोच-समझ कर फैसला लें, कहीं भविष्य में पछताना न पड़े। यदि प्यार सच्चा है तो साइलेंट लैंग्वेज में नहीं बल्कि बोल कर उसे बयां करें। जीवनसाथी से की गई बहसबाजी लंबी चलेगी। आपका प्यार भरा सरप्राइज पार्टनर को फिर से आपके प्यार की गिरफ्त में बांध सकता है।।   

जॉब - प्रमोशन की बात चल सकती है। 

बिज़नेस - व्यापार में बढ़ोतरी के लिए नई-नई संभावनाओं को तलाश करेंगे।

फैमिली - घर-परिवार को लेकर मन परेशान रहेगा लेकिन जीवनसाथी के सहयोग से मुश्किल राहें भी आसान हो जाएंगी। 

हेल्थ - अपनी रूटीन में थोड़ा बदलाव करें। अच्छी सेहत चाहते हैं तो समय पर भोजन करें। 

प्रॉपर्टी - ज़मीन-जायदाद में की गई इन्वेस्टमेंट से लाभ होगा। अच्छी तरह से छानबीन के बाद ही प्रॉपर्टी खरीदें।

उपाय- सुबह उठकर धरती माता को प्रणाम करें। रात को सोने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ करें।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 8

शुभ दिन- बृहस्पतिवार

 

कन्या- इस महीने किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपकी पर्सनालिटी को नया रूप और अच्छा लाभ देगी। घर में बिजली का कोई सामान ख़राब हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। इस महीने किया गया धन का निवेश फायदा देगा। बच्चे पढ़ने में रूचि लेंगे। रोजमर्रा की कुछ आदतों में बदलाव लाएं।

लव लाइफ- मैरिड-अनमैरिड दोनों की लव लाइफ में ताजगी रहेगी। सिंगल्स को साथी मिल सकता है। विवाह के लिए मनचाहा रिश्ता भी आ सकता है। सोशल मीडिया पर बिजी रहने की बजाय अपने जीवनसाथी के साथ समय व्यतित करें। पुराने दिनों को वापिस लाने के लिए हमसफर का पूरा साथ मिलेगा। भविष्य को लेकर आपकी योजनाएं साकार रूप ले सकती हैं।

जॉब - पिछले कामों के बेहतर परिणाम मिलेंगे, सैलरी बढ़ सकती है।

बिज़नेस - कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा। जिससे मंद पड़ा कारोबार गति पकड़ेगा।

फैमिली - परिवार के साथ मौज-मस्ती में सारा महीना बीतेगा।

हेल्थ - हल्का भोजन और मैडिटेशन लाइफस्टाइल में सुधार लाएगा। जिससे आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

प्रॉपर्टी - जमीन-जायदाद की खरीद-फरोख्त में आर्थिक स्थिति आगे से अच्छी हो जाएगी। 

उपाय- कंजक पूजन लाभ देगा। संभव न हो तो सुबह शाम देवी माता के मंदिर में शुद्ध गाय के घी का दीपक लगाएं।

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 3

शुभ दिन- मंगलवार

 

तुला- आपकी बोली सबका मन मोह लेगी। रुके हुए सभी काम पूरे होंगे। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें, नुकसान हो सकता है। दोस्तों के साथ लंबी आऊटिंग पर भी जा सकते हैं। मांगलिक कार्यों पर जमा पूंजी खर्च होने की संभावना है। चादर देखकर पैस पसारें।

लव लाइफ- कुंवारे यदि शादी के बारे में सोच रहे हैं तो ये महीना परफेक्ट है। अच्छा साथी चाहते हैं तो सोशल मीडिया वेबसाइट का सहारा ले सकते हैं। नए प्रेम-संबंध भी बन सकते हैं लेकिन सोच-समझ कर किसी को अपना बनाएं। दिल में बरसों से जो ख्वाहिश छिपाए बैठें हैं वो आपका हमसफर पूरी करेगा।

जॉब - साथ काम करने वाले लोगों की सलाह को नज़र अंदाज न करें।

बिज़नेस - व्यापार में कुछ नुकसान हो सकता है।

फैमिली - वैवाहिक जीवन में मिठास आएगी।

हेल्थ - आपकी लाइफ हेल्दी और वेल्थी रहेगी।

प्रॉपर्टी - प्रॉपर्टी के बजाय म्चुअल फंड आदि में निवेश करें।

उपाय - घर में सुबह-शाम शंख या घंटी बजाएं। संभव न हो तो सूर्योदय और सूर्यास्त के समय गायत्री मंत्र का जाप करें। मोबाइल अथवा सी.डी पर भी लगाया जा सकता है। गायत्री मंत्र- ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्यः धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।

शुभ रंग- सफ़ेद

शुभ अंक- 8

शुभ दिन- शुक्रवार

 

वृश्चिक- ये महीना मिला-जुला रहेगा। किसी खास से फायदा और सहयोग दोनों मिलेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी अपने के साथ नौकरी और तरक्की को लेकर तकरार हो सकती है। खुद पर नियंत्रण रखें एवं किसी से भी ऐसा मजाक नहीं करें जिससे उसके अहम को चोट लगे। घर के लिए नया सामान खरीदेंगे।

लव लाइफ- किसी से खास मुलाकात आगे चलकर रिलेशन में परिवर्तित हो सकती है और आप सिंगल से कपल बन सकते हैं। लव लाइफ में खुशियां बढ़ेंगी। पार्टनर के साथ मनचाहा समय बिताने को मिलेगा। मन में किसी भी तरह का डर है तो उसे अपने मन से निकाल दें। दांपत्य जीवन में आशंका और अविश्वास को न आने दें, हंसता-खेलता परिवार बर्बाद हो सकता है। 

जॉब - ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश होंगे।

बिज़नेस - कारोबार तरक्की की ओर बढ़ेगा।

फैमिली - घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

हेल्थ - अपने डाक्टर खुद न बनें। चिकित्सक की सलाह से ही कोई दवाई खाएं।

प्रॉपर्टी - पैसों के लेन-देन के मामले में किसी पर भी भरोसा न करें।

उपाय - किसी की मदद करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अपना काम स्वयं करें, दूसरों पर निर्भर न रहें।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 6

शुभ दिन- बृहस्पतिवार

 

धनु- रोजमर्रा के कामों से जुड़ा कोई ऑफर मिलेगा, जो भविष्य में अच्छा लाभ देगा। निवेश करने से पहले किसी जानकार से सलाह लेना बेहतर रहेगा। पिता के साथ नोक-झोंक हो सकती है। अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए जी तोड़ परिश्रम करें। जीवन में कुछ बदलाव आएंगे, जिससे आप सकारात्मक महसूस करेंगे। मान-सम्मान और इज्जत में वृद्धि होगी। आर्थिक रूप से स्ट्रांग होंगे।

लव लाइफ- सारा महीना रोमांटिक मूड में रहेंगे। जिससे आपकी लव लाइफ में नया मोड़ आएगा। विवाहितों के रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। अविवाहित पार्टनर के साथ शादी करने पर विचार कर सकते हैं। अगर आप भी अपने दिल में ऐसी ही कोई ख्वाहिश छिपाए बैठें हैं तो प्यार में डूबने के लिए ये महीना बहुत लकी है।

जॉब - ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी।

बिज़नेस - कारोबार में नयी ऊंचाइयों को छुएंगे।

फैमिली - बच्चों की तरफ से कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। 

हेल्थ - सेहत में सुधार आएगा। दवाईयों को लेकर हो रहे खर्चें कम होंगे।

प्रॉपर्टी - पार्टनर की सलाह से महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। 

उपाय - सुबह-शाम घर में गौ मूत्र का छिड़काव करें। संभव न हो तो हर रोज नहाने के पानी में गंगाजल डालकर नहाएं। 

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 2

शुभ दिन- रविवार

 

मकर- महीने के अंत तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कुछ कठिन परिस्थितियों से रु-ब-रु होना पड़ सकता है, साहस के साथ आगे बढ़ें। आपका आत्मविश्वास ही आपकी ढाल का काम करेगा। कार्यस्थल पर कुछ बदलावों से आप अधिक सकारात्मक महसूस करेंगे। हर कदम पर भाग्य का साथ मिलेगा और आप कामयाब रहेंगे।

लव लाइफ- मैरिड कपल आपसी कड़वाहट को प्रेम-संबंधों में न आने दें। आपकी बेचैनी पार्टनर को परेशान कर सकती है। इस राशि के अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे  प्रस्ताव आ सकते हैं। कोई भी फैसला सोच-समझ कर करें, किसी काम को जल्दबाजी में न करें, वरना काम बिगड़ सकता है। रिलेशन स्ट्रांग करना चाहते हैं तो दिल खोल कर अपने प्यार का इज़हार करें। 

जॉब - ऑफिस से नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिन्हें आप बखूबी निभा लेंगे। बॉस को आफिस में खुश रखने की कोशिश करें।

बिज़नेस- अपने काम को समय पर करें, बड़ी सफलता हाथ लगेगी। 

फैमिली - जीवनसाथी, भाई-बहनों और युवा लोगों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

हेल्थ - सारा महीना ताजगी महसूस करेंगे और काम करने की नई ऊर्जा भी आएगी।

प्रॉपर्टी - प्रॉपर्टी संबंधी विवाद होने की आशंका है।

उपाय- किसी की आलोचना न करें। सभी के साथ मधुर संबंध कायम करें, भविष्य में लाभ होगा।   

शुभ रंग- ब्राउन

शुभ अंक- 8

शुभ दिन- मंगलवार

 

कुंभ- नई सफलता मिलने से खुशी होगी। मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। इस महीने घरेलू सुख-सुविधाओं पर ज्यादा खर्च न करें, बजट बिगड़ सकता है। दुश्मन आपके बने-बनाए काम बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, सावधान रहें! छोटी-छोटी बातों पर उलझें नहीं, सब्र से काम लें और खुश रहने की कोशिश करें। सामाजिक संपर्कों से लाभ मिलेगा, जिससे आप अपनी प्रतिष्ठा को निखार सकते हैं। 

लव लाइफ- गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड की लव लाइफ बूम पर रहेगी। लव रिलेशन शादी तक पहुंच सकता है। मैरिड कपल काम की अधिकता के कारण पार्टनर को पूरा समय नहीं दे पाएंगे। हमसफर को स्पेश्ल एहसास करवाने के लिए दिल की बात का इजहार करें, शर्म या असहजता को बीच में न आने दें। ऐसी छोटी-छोटी बातें ही रोमांस का तड़का लगाती हैं। वेलेंटाइन डे अवश्य सेलिब्रेट करें।

जॉब -  जॉब में आपकी तारीफ होगी। 

बिज़नेस-  बिजनेस पार्टनर से सतर्क रहें।

फैमिली -  परिवार के साथ समय बिताएं, बिखरे रिश्ते फिर से जुड़ेंगे।

हेल्थ - सेहत ठीक होने का समय आ गया है।

प्रॉपर्टी - सोच-समझकर कोई फैसला लें, आगे जाकर नुकसान हो सकता है।

उपाय - अपनी शक्ति के अनुसार किसी गरीब की मदद करें। घर-वर्क प्लेस पर काम कर रहे कर्मचारियों से बुरा बर्ताव न करें।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 4

शुभ दिन- शनिवार

 

मीन- इस महीने भाग्य आपके साथ रहेगा। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे हैं, वो इस महीने किसी सहपाठी की मदद से पूरा हो जाएगा। बचपन के किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। जो जीवन में नया मोड़ लेकर आएगी। अपने दोस्तों पर ज्यादा खर्च न करें, बजट डगमगा सकता है।

लव लाइफ- ये महीना डेटिंग के लिये अच्छा है। प्रेमियों के मन की इच्छा पूरी होगी। घर-परिवार विवाह के लिए मान सकता है लेकिन लव पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। लव पार्टनर को लाइफ पार्टनर बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। मैरिड कपल प्यार का ये महीना खूब एंजॉय करेंगे।

जॉब- ऑफिस में आपकी वजह से खुशनुमा माहौल बना रहेगा।

बिज़नेस - पार्टनर के साथ बिज़नेस ट्रिप पर जाएंगे, धन लाभ के योग बन रहे हैं।

फैमिली - बच्चे की सेहत का खास ध्यान रखें। पारिवारिक रिश्तों में सकारात्मकता दिखेगी। 

हेल्थ -  स्वास्थ्य में गिरावट होने के आसार हैं।

प्रॉपर्टी- अपनी सोच सकारात्मक रखें, सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे। परिवार का सपोर्ट बना रहेगा।

उपाय-  घर से निकलने से पहले माता-पिता के पैर छूकर जाएं। यदि आप अकेले रहते हैं तो घर के मंदिर में प्रणाम करके जाएं और शाम को घर लौट कर भी सबसे पहले मंदिर में प्रणाम करें।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 1

शुभ दिन- शुक्रवार

कुंभ के बारे में कितना जानते हैं आप !


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News