February Pradosh Vrat: माघ माह का आखिरी प्रदोष व्रत आज, ये उपाय बनाएंगे आपको धनवान

punjabkesari.in Wednesday, Feb 21, 2024 - 07:25 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

February Pradosh Vrat: हिन्दू पंचांग के अनुसार हर माह में दो बार प्रदोष व्रत रखा जाता है। देवों के देव महादेव को खुश करने के लिए ये दिन बेहद ही खास होता है। आपको बता दें कि आज 21 फरवरी को माघ माह का आखिरी प्रदोष व्रत रखा जाएगा। व्रत के साथ-साथ कुछ खास उपाय किए जाए तो जातक को धनवान और बलवान बनने का आशीर्वाद प्राप्त होता है। प्रदोष का अर्थ है अंधकार को समाप्त करना। इसका मलतब जो व्यक्ति आज के दिन पूजा करेगा उसके जीवन से अंधकार कोसो दूर हो जाएगा। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो खास उपाय जिन्हें आज के दिन करना चाहिए।

PunjabKesari February Pradosh Vrat

Remedies for Magh month Shukla Pradosh fast माघ माह शुक्ल प्रदोष व्रत के उपाय
आज माघ माह का आखिरी प्रदोष व्रत है।  इस दिन भगवान शिव की पूजा के साथ-साथ धतूरे के पेड़ की पूजा करना भी शुभ माना जाता है। अगर संभव हो सके तो इसे घर पर ही लगा लें। ऐसा करने से आपका घर खुशियों से भरा रहेगा और भगवान शिव आपके ऊपर अपनी असीम कृपा बरसाएंगे।

Pradosh Vrat: आज मनाया जाएगा फरवरी माह का दूसरा प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Magh Purnima: 23 या 24 कब है माघ पूर्णिमा, जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

आज का राशिफल 21 फरवरी, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (21st February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 21 फरवरी - जब तुझको पता है दिल मुस्कुराता है क्या तुझसे है वास्ता

February Pradosh Vrat: माघ माह का आखिरी प्रदोष व्रत आज, ये उपाय बनाएंगे आपको धनवान

International Mother Language Day 2024: आज है अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस, जानें इसका महत्व और इतिहास

Bharat Rang Mahotsav: विश्व के सबसे बड़ा नाट्य महोत्सव का अंतिम दिन आज, वसुधैव कुटुम्बकम थीम पर होगा समारोह

Magh Purnima Daan: माघ पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान और बन जाएं धनवान

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

भगवान शिव की पूजा मां पार्वती के बिना अधूरी मानी जाती है। इसलिए भोलेनाथ को प्रसन्न करना है तो मां गौरा को खुश करना बेहद ही आवश्यक है। इसलिए आज के दिन मां को 16 श्रृंगार का सामान अर्पित करें। इसी के साथ मां को मेहंदी अर्पित करने के बाद उसी मेहंदी से अपनों हाथों में मेहंदी अवश्य ही लगाएं। ऐसा करने से आपका वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा और किसी तरह की कोई परेशानी चल रही थी वो भी दूर हो जाएगी।

PunjabKesari February Pradosh Vrat

माघ माह के अंतिम प्रदोष व्रत के दिन शिव चालीसा का पाठ करना न भूलें। अगर आप चाहे तो शिवपुराण का भी पाठ कर सकते हैं। जो व्यक्ति ऐसा करता है उसके जीवन से हर संकट और कष्ट दूर हो जाता है।

प्रदोष व्रत पर खास पर शाम के समय पूजा करने का विधान है। इसलिए आज के दिन शाम के समय बेल के पेड़ या बरगद के पेड़ के नीचे घी का दीपक प्रज्वलित करें।

PunjabKesari February Pradosh Vrat

Chant these mantras इन मंत्रों का करें जाप

ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः

ॐ नमः शिवाय

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि
तन्नो रुद्रः प्रचोदयात् !

इं क्षं मं औं अं।

PunjabKesari February Pradosh Vrat
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News