Taurus February 2023: कैसा रहेगा साल का सबसे रोमांटिक महीना, जानें भविष्य में छुपे राज

punjabkesari.in Sunday, Jan 15, 2023 - 10:37 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

February 2023 Monthly rashifal: मिथुन राशि के जातको के लिए फरवरी का महीना बहुत अच्छा रहने वाला है क्योंकि ये पिछले ढाई साल से शनि की ढैया से गुजर रहे थे। शनि इनके अष्टम भाव में गोचर कर रहे थे लेकिन 17 जनवरी को शनि की पोजिशन चेंज होने से वे इनके भाग्य स्थान में आ गए हैं। हालांकि भाग्य स्थान में शनि का गोचर अच्छा नहीं माना जाता है लेकिन अष्टम की ढैय्या से मुक्ति मिलना एक बहुत बड़ी राहत है। ढैया के कारण जब शनि अष्टम में बैठे हैं तो दशम को देखते हैं। दशम यानी आपका कारोबार, प्रौफैशन और जो भी आप कमाते हैं। जिस भी काम में समस्याएं आ रही थी, बनते काम बिगड़ रहे थे, ये सब फरवरी महीने में नहीं होगा।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Vrishabh rashi February 2023 family life: शनि की सातवीं दृष्टि सीधे जा रही थी आपके धन स्थान पर यह फैमिली का भाव भी होता है, इसे कुटुंब भाव बोलते हैं। यहां पर चीजें सहज भाव से नहीं चल रही थी। कोई न कोई समस्या आ रही थी, फिर चाहे वो बैंक से संबंधित हों या खर्चों की अधिकता की वजह से। ये चीजें अब फरवरी माह में नहीं होंगी। यहां पर आपको बहुत बड़ी राहत मिलेगी। जो लोग संतान चाहते हैं, उनकी ये इच्छा फरवरी में पूरी होगी। जिन्हें मेहनत के अनुसार फल नहीं मिल रहा था, उनके साथ अब ऐसा नहीं होगा।

Taurus February 2023 horoscope: आइए जानें ढैया खत्म होने पर उसका प्रभाव क्या रहेगा ? 1 फरवरी को यदि ग्रहों की स्थिती की कैलकुलेशन करते हैं तो आपका केतु पंचम भाव में गोचर कर रहा है, बुध सप्तम में गोचर कर रहे हैं, सूर्य अष्टम में शुक्र-शनि नौवें में, गुरु दसवें में, राहु और केतु 12वें भाव में गोचर कर रहे हैं। ये पूरी ग्रहों की स्थिती ऐसी नहीं रहेगी। नव ग्रहों की स्थिती चेंज होती रहेगी। चन्द्रमा सवा दो दिन बाद राशि बदल लेते हैं, जो बुध हैं 7 फरवरी को राशि बदलकर अष्टम भाव में आ जाएंगे। बुध आपकी कुंडली में लग्न के मालिक हैं। ये सौम्य ग्रह हैं, जैसे वो अष्टम में आएंगे, वो दूसरे भाव को देखेंगे। धन में वृद्धि करेंगे। बुध का गोचर वैसे भी बहुत शुभ होता है। बुध छठे और आठवें भाव में अच्छे फल देते हैं। सूर्य आपकी कुंडली में अष्टम में गोचर कर रहे हैं, ये अच्छा नहीं होता क्योंकि वो सीधा धन भाव को देखते हैं। लग्न कुंडली में अच्छे फल देते हैं।

Vrishabh rashi February 2023 love life: शुक्र अपनी उच्च राशि में चल रहे हैं, तब जब वैलेंटाइन डे आ रहा है। साथ में यह केंद्र में रहेंगे। दसवें भाव में होना आपके लिए अच्छा है। यह स्थिती काफी फायदेमंद रहने वाली है। जो पंचम भव है उसके मालिक भी शुक्र बनते हैं। यह प्रेम और रिश्ते का भाव है। जिन्हें किसी के साथ रिलेशन में समस्याएं आ रही हैं या किसी को प्रपोज करना चाह रहे हैं या अपनी भावनाएं इस दौरान जताना चाहते हैं। ये जो केलकुलेशन बन रही है रिलेशन के लिए बहुत अच्छी है। फरवरी के मध्य में आपको अपने पार्टनर के साथ कहीं न कहीं अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। चन्द्रमा की पोजिशन 15 फरवरी के आसपास कुछ ऐसी हो जाएगी की वो आपके सप्तम भाव में गोचर करेंगे। कालपुरुष की कुंडली में यह शुक्र का भाव है। शुक्र ही रोमांस के कारक ग्रह हैं।

Taurus February 2023 career: छात्रों को फरवरी के महीने में थोड़ी डिस्टर्बेंस हो सकती है। केतु पंचम भाव में हैं, जहां से चन्द्रमा को देख रहे हैं। चन्द्रमा मन का कारक होता है, जब वो पाप प्रभाव में आता है तो फोकस डिस्टर्ब करता है। एक्रगता बनाए रखने के लिए मैडिटेशन का सहरा लें। सुबह उठकर 10 मिनट के लिए अपनी ब्रीथ पर फोकस करेंगे। ऐसा करने से मेंटल लेवल अप होगा। साइकोलॉजिकली भी खुद को स्ट्रांग फील करेंगे। कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा और आने वाली परिक्षाओं की अच्छे से तैयारी कर पाएंगे।    

Vrishabh rashi February 2023 health: सेहत की बात करें तो मंगल आपकी कुंडली में बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। मंगल पाप ग्रह हैं। हैल्थ को लेकर थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कंट्रोवर्सी से दूर रहें, न ही किसी की गारंटी लें और न उधार दें। खाने-पीने का खास ध्यान रखें, नहीं रखेंगे तो पेट के निचले हिस्से से रिलेटेड समस्या हो सकती है। गाड़ी 15 फरवरी तक धीरे और बहुत ध्यान से चलाएं।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News