Falgun Month 2025 Vrat Tyohar: त्योहारों की बौछार लेकर आ रहा है फाल्गुन का महीना, यहां देखें पूरा Calendar

punjabkesari.in Thursday, Feb 13, 2025 - 10:10 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Falgun Month Vrat Tyohar 2025: फाल्गुन माह हिंदू कैलेंडर के अनुसार वर्ष का अंतिम मास होता है। यह माह विशेष रूप से धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है। इस माह में कई महत्वपूर्ण व्रत, त्योहार और धार्मिक आयोजन होते हैं जो श्रद्धालुओं के जीवन में खास महत्व रखते हैं। 13 फरवरी से यानि आज से फाल्गुन माह की शुरुआत हो रही है। फाल्गुन माह को खासतौर पर इसीलिए भी माना जाता है क्योंकि यह वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। वसंत ऋतु में प्रकृति अपने सबसे खूबसूरत रूप में होती है और इसी माह में मनाए जाने वाले त्योहार जीवन में सकारात्मकता लाने का कार्य करते हैं। तो चलिए जानते हैं इस माह में कौन से व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे।

PunjabKesari Falgun Month 2025 Vrat Tyohar

13 फरवरी, दिन: गुरुवार: फाल्गुन माह का शुभारंभ, प्रतिपदा तिथि, ललिता जयंती
16 फरवरी, रविवार: द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
18 फरवरी, मंगलवार: यशोदा जयंती
20 फरवरी, गुरुवार: कालाष्टमी व्रत
25 फरवरी, मंगलवार: भौम प्रदोष व्रत
26 फरवरी, बुधवार: फाल्गुन शिवरात्रि, महाशिवरात्रि, महाकुंभ का अंतिम स्नान
27 फरवरी, गुरुवार: फाल्गुन अमावस्या
28 फरवरी, शुक्रवार: फाल्गुन शुक्ल पक्ष प्रारंभ, प्रतिपदा तिथि
1 मार्च, शनिवार: फुलैरा दूज, रामकृष्ण जयंती

PunjabKesari Falgun Month 2025 Vrat Tyohar
3 मार्च, सोमवार: फाल्गुन विनायक चतुर्थी
4 मार्च, मंगलवार: स्कन्द षष्ठी
5 मार्च, बुधवार: मासिक कार्तिगाई
6 मार्च, गुरुवार: रोहिणी व्रत
7 मार्च, शुक्रवार: मासिक दुर्गाष्टमी, होलाष्टक का प्रारंभ
10 मार्च, सोमवार: आमलकी एकादशी, नृसिंह द्वादशी
11 मार्च, मंगलवार: आमलकी एकादशी पारण, भौम प्रदोष व्रत
13 मार्च, गुरुवार: होलिका दहन, छोटी होली, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
14 मार्च, शुक्रवार: होली, चैतन्य महाप्रभु जयंती, पहला चंद्र ग्रहण, फाल्गुन पूर्णिमा का स्नान और दान

PunjabKesari Falgun Month 2025 Vrat Tyohar
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News