चांद नजर नहीं आया, कल मनाई जाएगी ईद-उल-फितर : शाही इमाम
punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 08:49 AM (IST)
लुधियाना/जालंधर (रिंकू, अली): जामा मस्जिद लुधियाना से विशेष ऐलान करते हुए पंजाब के शाही इमाम और रवैते हिलाल कमेटी पंजाब के अध्यक्ष मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने कहा कि पूरे प्रदेश से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज ईद-उल-फितर का चांद नजर नहीं आया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके मद्देनजर अब 21 मार्च, शनिवार को ईद-उल-फितर बड़े अकीदत व एहतराम के साथ मनाई जाएगी। इस मौके पर उन्होंने सभी पंजाब वासियों को अग्रिम दिली मुबारकबाद दी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
