Eid Al Adha: देश में ईद-उल-अजहा 17 जून को मनाई जाएगी

punjabkesari.in Sunday, Jun 09, 2024 - 11:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): देश में ईद-उल-अजहा सोमवार, 17 जून को मनाई जाएगी। फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार शाम बादल छाए रहने की वजह से चांद नहीं दिखा लेकिन इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक यह तारीख ऐलान की गई है। 

शाही इमाम ने बताया कि देर रात गुजरात, तेलंगाना के हैदराबाद और तमिलनाडु के चेन्नई से इस्लामी कैलेंडर के आखिरी महीने ​जिल हिज्जा का चांद दिखा है। लिहाज़ा, ईद-उल-अजहा का त्योहार 17 जून को मनाया जाएगा। ईद उल फित्र के विपरीत ईद-उल-अजहा का त्योहार चांद दिखने के 10वें दिन मनाया जाता है, इसलिए फौरन ऐलान करने की कोई जरूरत नहीं थी। हां, कई जगहों पर चांद दिखने की जानकारी मिली है। वह कहते हैं कि मुस्लिम समुदाय के जिन लोगों के पास करीब 613 ग्राम चांदी है या इसके बराबर के पैसे हैं या कोई और सामान है, वे कुर्बानी करने के पात्र हैं। जामा मस्जिद के पूर्व शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने भी 17 जून को ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाए जाने की घोषणा की।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News