आज के शुभ संयोग में हिंदू-मुस्लिमों की आवाज़ हुई एक !

punjabkesari.in Monday, Aug 12, 2019 - 12:58 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
जैसे कि सब जानते हैं कि आज सावन का आखिरी सोमवार है और श्रावण माह 15 अगस्त को समाप्त होने वाला है। कहते हैं कि भगवान भोलेनाथ को यह माह बहुत पसंद है। ऐसे में सारे शिव भक्त उन्हें खुश करने के लिए इस माह उनकी आराधना करते हैं और साथ ही व्रत भी करते हैं। वहीं दूसरी ओर अगर कोई पूरे माह व्रत नहीं कर पाता तो केवल सावन सोमवार के व्रत ही कर लेता है तो उसकी सारी मनोकामना पूरी हो जाती है। आज सावन का आखिरी सोमवार है और इसके साथ ही बकरीद का त्योहार भी मनाया जा रहा है।
PunjabKesari, kundli tv
आज सुबह से ही जहां मंदिरों में ओम नम: शिवाय और शंख की आवाज सुनाई दे रही है तो वहीं मस्जिदों से भी बकरीद की स्पेशल नमाज सुनाई दे रही है। हालांकि ये कोई पहली बार नहीं लेकिन बिहार, यूपी, मप्र, राजस्थान, झारखंड आदि ऐसे प्रदेश हैं जहां प्रशासन को शांतिपूर्ण दिन निकालने के लिए काफी मशक्कत भी करनी पड़ेगी।
PunjabKesari, kundli tv
12 अगस्त का दिन धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दिन सावन का आखिरी सोमवार है जो हिंदू धर्म के लोगों के लिए महत्व रखता है, दूसरा बकरीद भी है जो मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत भी इस दिन पड़ रहा है। कुल मिलाकर माहौल काफी भक्तिमय है। मंदिरों और मस्जिदों में लोगों की भीड़ रहेगी। सावन का आखिरी सोमवार जहां शिव भक्तों के लिए काफी अहम होता है तो वहीं मीठी ईद के 2 महीने बाद आने वाली बकरीद मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए विशष महत्व रखती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News