जांच में पास हुआ रामलला का भोग प्रसाद, मिलेगा ‘एफ.एस.एस.ए.आई.’ प्रमाणपत्र

punjabkesari.in Sunday, Oct 11, 2026 - 10:12 AM (IST)

अयोध्या (इंट.): राम मंदिर में रामलला के लिए तैयार किए जाने वाले भोग प्रसाद के नमूने भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफ.एस.एस.ए.आई.) की जांच में गुणवत्ता और शुद्धता के मानकों पर खरे उतरे हैं। अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भोग प्रमाणपत्र सौंपा जाएगा।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, करीब 2 महीने पहले राम मंदिर की रसोई के भंडार गृह से नमूने लिए गए थे। प्रयोगशाला जांच में सभी नमूने निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए। भोग प्रमाणन के तहत कच्चे माल, पानी, घी-तेल, बर्तनों की सफाई, रसोई की स्वच्छता और भोजन बनाने वाले कर्मचारियों के स्वास्थ्य संबंधी मानकों की जांच की जाती है। रामजन्मभूमि परिसर स्थित सीता रसोई में प्रतिदिन रामलला के लिए भोग तैयार किया जाता है। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News