दुर्गाष्टमी पर मां को चढ़ाएं ये खास चीजें, मनोकामना पूर्ति के साथ घर में बढ़ेगा सुख-शांति का वास

punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2026 - 12:19 PM (IST)

Durgashtami 2026 puja remedies : हिंदू धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी का बहुत खास महत्व है। हर महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गाष्टमी का व्रत किया जाता है। माना जाता है कि इस दिन  सच्चे मन और पूरे विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा करने और व्रत रखने से मन की हर मनोकामना पूरी होती है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। सावन मासिक दुर्गाष्टमी के दिन माता दुर्गा को खुश खास चीजें अर्पित करने से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है और जीवन में आने वाली सारी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं कि मां दुर्गा को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उन्हें कौन सी चीजें चढ़ानी चाहिए।

दुर्गाष्टमी पर मां दुर्गा को अर्पित करें ये 5 पवित्र वस्तुएं

लाल चुनरी और 16 श्रृंगार की सामग्री
मां दुर्गा को लाल रंग अत्यंत प्रिय है। दुर्गाष्टमी के दिन माता रानी को लाल रंग की गोटेदार चुनरी और 16 श्रृंगार अर्पित करें। इससे वैवाहिक जीवन में मिठास आती है और पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं।

लाल गुड़हल के फूल या गुलाब
पूजा के दौरान देवी मां को लाल रंग के पुष्प, विशेषकर ताजे गुड़हल या गुलाब के फूल चढ़ाएं। मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करने से कुंडली में ग्रहों के अशुभ प्रभाव शांत होते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

लौंग और बताशे का भोग
दुर्गाष्टमी की पूजा में मां दुर्गा को 2 कपूर और 2 साबुत लौंग के साथ बताशे का भोग लगाएं। इसके बाद कपूर जलाकर आरती करें। इस उपाय से घर की नकारात्मक शक्तियां समाप्त होती हैं और अचानक आने वाले संकट टलते हैं।

ताजा नारियल और खीर का प्रसाद
मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने के लिए उन्हें नारियल अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। पूजा में एक जटा वाला नारियल और चावल व मखाने की खीर का भोग लगाएं। इससे आर्थिक तंगी दूर होती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है

कच्चे दूध में शहद मिलाकर अर्घ्य
दुर्गाष्टमी की शाम को पूजा के समय देवी मां के समक्ष थोड़ा सा कच्चा दूध और शहद अर्पित करें। यह उपाय मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाता है और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम भाव बढ़ाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News