धन और व्यवसाय से जुड़ी हर Wish होगी पूरी, भगवती दुर्गा को Gift करें ये चीज

punjabkesari.in Wednesday, Jan 04, 2017 - 12:35 PM (IST)

दयामयी भगवती दुर्गा भक्तों के लिए कल्पवृक्ष हैं। वे सब प्रकार की विपत्ति का विनाश करने वाली हैं। जो भक्त मां दुर्गा के मंदिर में जाते वक्त उनके लिए ये भेंट लेकर जाता है, वह नि:संदेह सब प्रकार के भय से मुक्त हो जाता है। मनुष्य चाहे शत्रुओं से पीड़ित हो या दुर्भेद्य बंधन में पड़ा हो, छुटकारा पा जाता है। 


* भगवती दुर्गा को सिंदूर अर्पित करें, सुहागनों को सिंदूर दान करें।

* अनार 

* हलवा

* अखरोट

* लौंग के जोड़े वाला पान।

* मोगरे का गजरा

* नथनी

* लाल चुनरी


भगवती पूजन से भक्तों को अद्भुत शक्ति और अलौकिक ऋद्धि-सिद्धि प्राप्त होती है। जो जितनी निष्ठा से, श्रद्धा से, नियमित पूजन करते हैं, उतना ही लाभान्वित होते हैं। पूजन के साथ-साथ मंत्र साधना का भी विशेष महत्व है। मां भगवती दुर्गा की आराधना के लिए बीज मंत्र वांछनीय फलदायक है।
 
ॐ ह्वी क्लीं चामुण्डायै विच्चे॥
 
ॐ जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।


बाधा शांति के लिए-
सर्वाबाधाप्रशमनं त्रैलोक्यस्याखिलेश्वरि।
एवमेव त्वया कार्य मस्मद्वैरि विनाशनम्॥
 
दारिद्रय से मुक्ति पाने के लिए-
दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तो:
स्वस्थै: स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि।
दारिद्रय दु:ख भय हारिणी का त्वदन्या
सर्वोपकारक रणाय सदाद्र्रचिता॥
 
रोगनाश के लिए-
रोगानशेषान पहांसि दुष्टा
रुष्टा तु कामान् सकलानभीष्टान।
त्वामाश्रिमतानां न विपन्नराणं
त्वामाश्रिता ह्याश्रयतां प्रयान्ति॥
 
अरोग्य व सौभाग्य के लिए-
देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्।
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि॥
 
मंगल कामना के लिए-
सर्व मंगल्य मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते॥

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News