अगर आप भी है DEPRESSION के शिकार तो यहां जानिए इससे छुटकारे के उपाय

punjabkesari.in Wednesday, Jun 12, 2019 - 05:39 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
दुनिया में शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जिसे किसी व्यक्त होगी जिसे किसी तरह की कोई टैंशन न हो। इन्हीं टैंशन के चलते कई लोग डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई दवाईयां आदि खाते हैं मगर फिर भी इससे पीछा नहीं छुड़वा पाते। बता दें वो इसलिए क्योंकि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं होती कि डिप्रेशन का कारण सिर्फ उनकी परेशानियां नहीं बल्कि उनकी कुंडली में मौज़ूद ग्रह भी होते हैं। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो डिप्रेशन क मुख्य कारण जातक की कुंडली के चंद्रमा और बुध का होना माना जाता है। कहा जाता है कि अगर अगर कुंडली में चंद्रमा की स्थिति सही न है तो व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं। माना जाता है ऐसे मे अगर कुछ ज्योतिष उपाय किए जाए तो इससे बचा जा सकते हैं। 
PunjabKesari, Depression
सबसे पहले जानते है डिप्रेशन का कारण-
चंद्रमा को मन का स्वामी कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक डिप्रेशन में सबसे बड़ी भूमिका चंद्रमा और बुध की होती है। बता दें कि कुछ किंवदंतियों के अनुसार बुध को चंद्रमा का पुत्र भी माना जाता है। जहा बुध को बुद्धि का स्वामी कहा गया है। वहीं यह भी कहा जाता है कि डिप्रेशन को कम या ज्यादा करने में भी बुध की बड़ी भूमिका होती है। 
PunjabKesari, Chandrma, चंद्रमा
कहा जाता है कि चंद्रमा को तीन ग्रह (शनि, राहु और सूर्य) प्रभावित करते हैं। ये तीनों ग्रह अलग-अलग तरह का डिप्रेशन पैदा करते हैं। अगर किसी की कुंडली में बुध ताकतवर है तो उस पर किसी ग्रह का कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि बुध बुद्धि का कारक है और बुद्धि मन पर काबू कर लेती है। अगर शनि चंद्रमा को प्रभावित करता है तो व्यक्ति को बहुत तकलीफ़ होती है। ऐसे हालात में व्यक्ति अध्यात्म की ओर चला जाता है। वहीं जब राहु डिप्रेशन पैदा करता है तो व्यक्ति को कल्पना वाली बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। जब सूर्य चंद्रमा के निकट होता है तो व्यक्ति अपनी खुशी और दुख पर नियंत्रण नहीं कर पाता। कभी- कभी बृहस्पति भी डिप्रेशन को कम कर देता है। क्योंकि चंद्रमा को बृहस्पति से शक्ति मिलती है।
PunjabKesar, बुध, Budh, Mercury
इससे बचने के उपाय- 
इससे छुटकारा पाने के लिए सबसे उपयोगी आसन और प्राणायाम को माना जाता है। इसलिए अगर आप भी डिप्रेशन के शिकार हैं तो प्राणायाम ज़रूर करना चाहिए।
रोज़ सुबह सूर्य को जल अर्पित करके इसकी रोशनी में 5 से 10 मिनट खड़ा हों, इससे शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी फायदा होता है।
जिन लोगों को डिप्रेशन की बीमारी हो उन्हें अंधकार से दूर रहना चाहिए।
दिनभर में इन्हें एक केला ज़रूर खाना चाहिए।
सुबह-शाम 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।
डिप्रेशन की समस्या दूर करने के लिए पुखराज और पन्ना धारण कर सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News