अगर आपने देखा है ये सपना तो बहुत जल्द बदल सकती है आपकी किस्मत

punjabkesari.in Sunday, May 26, 2019 - 05:47 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
अक्सर लोग अपने सपनों के बारे में बात तो करते हैं, लेकिन सुबह उठकर वो सपना हमें कुछ अधूरा ही याद रहता है। कई बार व्यक्ति अपने सपने में ऐसी चीज़ें देख लेता है, जिससे कि उसके मन में बहुत बुरे ख्याल आने लग जाते हैं और कई बार ऐसा कुछ देख लेता है कि इंसान खुशी के मारे अपने आप को संभाल ही नहीं पाता। इसी तरह ऐसी बहुत सी चीज़ें होती है, जो हमें दिखाई तो देती है, लेकिन उसका मतलब हमें नहीं पता चलता है। यही सपने मन में सवाल बनकर रह जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि हर प्रहर के हिसाब से हर सपने का फल अलग होता है। तो आज हम आपको उन्हीं में से कुछ सपनों के बारे में बताएंगे, जिससे कि आपके भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। 
PunjabKesari, kundli tv
कहते हैं कि अगर रात के पहले प्रहर में सपना देखा जाए तो उसका एक साल तक शुभ फल मिलता है। अगर दूसरे में तो 9 महीनों तक फल मिलता है। इसी तरह रात के तीसरे प्रहर में देखा गया सपना 3 माह और चौथे प्रहर में देखा गया सपना 1 माह के अंदर-अंदर उसका फल मिलता है। रात खत्म होने से कुछ समय पहले देखा गया सपना तुरंत या 10 दिनों के अंदर फल देता है। 
PunjabKesari, kundli tv
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जो लोग खुद को सोने की अंगूठी पहने देखते हैं, उन्हें बहुत जल्दी ही अपना जीवन साथी मिलता है। इसके साथ किसी के पास धन की कमी हो और उसका रूप भी सुंदर न हो, लेकिन फिर भी वह सपने में चकोर पक्षी को देखें तो उसकी किस्मत के सितारे उभरने में देर नहीं रहती है। उसको बहुत सुंदर जीवन साथी तो मिलता ही लेकिन धन-दौलत भी अपना मिलती है।
PunjabKesari, kundli tv
आपको सपने में हरे-भरे खेत-खलिहान दिखाई दे, तो ये आपके लिए बड़ा ही शुभ संकेत है। इससे जल्द ही कोई खुशी का समाचार सुनने को मिलता है और ये खुशी का समाचार कुछ और नहीं, बल्कि संतान प्राप्ति का संकेत है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News