ये मंत्र EXAMS में आपके बच्चों को सफलता दिलाएगा

punjabkesari.in Sunday, Jan 13, 2019 - 03:27 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
आजकल हर तरफ़ देखने को मिल रहा है कि बच्चे जोरों शोरों से पढ़ाई कर रहे हैं। वो इसलिए क्योंकि एग्जाम का समय आ गया है। हर बच्चा यही चाहता है कि उसे अच्छे मार्कस मिले। इसलिए वह बहुत मेहनत करते हैं। लेकिन फिर भी कई बार ऐसा होता है कि अधिक मेहनत करने पर उन्हें अच्छे नंबर नहीं मिल पाते। इस बात को लेकर जितनी चिंता बच्चों को होती है उतनी ही उनके मां-बाप को होती है। तो चलिए आज हम आपकी इस चिंता को खत्म किए देते हैं। आपको कुछ ऐसा बताते हैं जिससे आपके बच्चों की मेहनत ज़रूर रंग लाएगी। 
PunjabKesari
सूर्य देव की पूजा जीवन को रोशन करने के लिए की जाती है। ये तो सभी जानते हैं लेकिन ये बहुत कम लोग जानते होंगे कि इनके कुछ खास मंत्रों का जाप करने से पढ़ाई में सफलता मिलती है। तो चलिए जानते हैं उस मंत्र के बारे में और साथ ही और मंत्रो के बारे में जिनके जाप से अनेकों तरह के लाभ प्राप्त हो सकते हैं।

संतान प्राप्ति
किसी भी दंपति के जीवन में संतान प्राप्ति बहुत जरूरी होती है। इसके लिए दंपति को नियमित संतान प्राप्ति के लिए या पुत्र प्राप्ति के लिए सूर्य देव के इन मंत्रों का जाप करना चाहिए।   

ऊं भास्कराय पुत्रं देहि महातेजसे।  
धीमहि तन्नः सूर्य प्रचोदयात्।। 
PunjabKesari
एग्जाम में सफलता पाने के लिए

अगर आप चाहते हैं कि आपको बच्चों को परीक्षा में सफलता मिले तो इन मंत्रों जा जाप करना न भूलें। लेकिन ध्यान रहे कि निम्न मंत्र का जाप करने से पहले सुबह जल्दी स्नान करके सूर्य देव को अर्घ्य ज़रूर दें।

ऊं हृां हृीं सः सूर्याय नमः।।
PunjabKesari
व्यापार में वृद्धि के लिए 

यदि आपको लगातार व्यापार में व्यापार में नुक्सान का सामना करना पड़ रहा है तो कारोबार में वृद्धि के लिए रोजाना सूर्य देव के इस मंत्र का जाप करें। 

ऊं घृणिः सूर्य आदिव्योम।। 

शत्रुओं के नाश के लिए 

अपने शत्रुओं के नाश के लिए सूर्य देव के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। 
PunjabKesari
शत्रु नाशाय ऊं हृीं हृीं सूर्याय नमः 

मनोकामना पूर्ति के लिए

अपनी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए सूर्य देव के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। 

ऊं हृां हृीं सः।।
PunjabKesari
ग्रहों की दशा के निवारण के लिए

यदि किसी व्यक्ति पर किसी ग्रह का बुरा असर पड़ जाए या अनिष्ट ग्रहों की दशा के निवारण करना हो तो सूर्य देव के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। 

ऊँ हृीं श्रीं आं ग्रहधिराजाय आदित्याय नमः।।
कब है मकर संक्रांति 14 या 15, जानिए क्यों खाई जाती है इस दिन खिचड़ी ?(video)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Related News