Kundli Tv- पाना चाहते हैं मां लक्ष्मी की कृपा तो, हर शुक्रवार करें ये काम

punjabkesari.in Thursday, Jul 12, 2018 - 03:02 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesari

हिन्दू धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी के रुप में पूजा जाता है। मां लक्ष्मी प्रसन्नता, उल्लास और विनोद की देवी मानी जाती हैं। जीवन में कभी धन से संबंधित परेशानियां आती है तो हम देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ न कुछ उपाय करते रहते हैं। जिससे कि हमारी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। आज आपको बताएंगे कि मां लक्ष्मी की कृपा को पाने के लिए हर शुक्रवार को अगर कुछ आसान से उपाय किए जाए तो धन और आय में वृद्धि होने लगेगी। जिंदगी में आ रही पैसों से जुड़ी सभी मुश्किलों का समाधान हो सकता है। इन उपाय को करने से जीवन में धन की कमी दूर होगी और घर-परिवार में सुख समृद्धि आएगी।

उपाय 
शुक्रवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें। उसके पश्चात मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु जी की एक साथ पूजा करनी चाहिए। शुद्ध घी का दीपक जला कर श्री सूक्त का पाठ करना चाहिए। 

PunjabKesari

शाम के समय पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल में तीन बत्ती वाला दीपक जलाना चाहिए। साथ में पंच मेवा की मिठाई अर्पित करें और बाद में इस प्रसाद को गरीबों में बांट दें।

इस दिन निर्धनों को अपनी क्षमता के अनुसार दान देना चाहिए। अगर सम्भव हो तो सफेद रंग के वस्त्र या सफेद रंग की कोई चाज़ जैसे दूध, चीनी, चावल आदि का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

माता लक्ष्मी के पूजन करने के बाद दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करने से मां शीघ्र प्रसन्न होती हैं। 

लक्ष्मी श्री यंत्र का अभिषेक गाय के दूध से करें। इसके पश्चात उस जल को पूरे घर में  छिड़क दीजिए। इससे मनुष्य को धन लाभ की प्राप्ति होती है।

PunjabKesari

“ॐ श्रीं श्रीये नम:” मंत्र का 108 बार जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से घर में आ रही आर्थिक तंगी जल्दी दूर होगी और जीवन में खुशहाली आएगी। 

यहां फोन से लगती है भक्तों की अर्ज़ी (देखें VIDEO)
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News