गणेश उत्सव के दौरान जरूर करें ये काम

punjabkesari.in Wednesday, Sep 04, 2019 - 12:28 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
इस बात से तो सब वाकिफ ही हैं कि गणेश चतुर्थी की शुरूआत हो चुकी है। इसकी धूम अलग-अलग शहरों में देखने को मिल रही है। 10 दिनों के बाद गणपति जी को किसी पवित्र नदी में विसर्जित करते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार बुधवार का दिन गणेश जी की पूजा का विशेष दिन माना जाता है और इस दिन इनकी पूजा भी खास होती है। गणेशोत्सव के दौरान इस बार 2 बुधवार पड़ रहे हैं, पहला आज यानि 4 सितंबर और दूसरा 11 सितंबर को होगा। कहते हैं कि इन 2 बुधवार को खास उपाय करने से विद्या, बुद्धि, विवेक की प्राप्ति होती है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इस दिन कौन से उपाय करने से गणेश जी की कृपा को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। 
PunjabKesari, kundli tv, गणेश उत्सव, गणेश चतुर्थी, Ganesh Chaturthi
बुधवार के दिन गणेशजी को साबुत मूंग के साथ धनिया का चूरमा प्रसाद के तौर पर चढ़ाएं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक गणेश जी को इसका भोग अत्यंत प्रिय होता है। उन्हें चूरमा का भोग लगाने से खास कृपा प्राप्त होती है। 

गणपति उत्सव के बुधवार को गणपति को हरी घास यानि दूर्वा जरूर चढ़ाएं। गणेश अथर्वशीर्षी में कहा गया है कि जो व्यक्ति गणेशजी को दूर्वा अर्पित करता है उसे धन की प्राप्ति होती है। हर बुधवार गणेशजी को पांच दूर्वा अर्पित करने से बुद्धि और ज्ञान बढ़ता है। साथ ही आर्थिक पक्ष भी मजबूत होता है। 
PunjabKesari, kundli tv, गणेश उत्सव, गणेश चतुर्थी, Ganesh Chaturthi
बुधवार को गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करना चाहिए। यह पाठ मूलतः भगवान गणेश की वैदिक स्तुति है। इस गणपति स्त्रोत का पाठ धार्मिक दृष्टि से सभी दोष मुक्त करता है। साथ ही आपके व्यवहारिक जीवन के कष्टों और आने वाली बाधाओं से भी रक्षा करता है। 

गणपति उत्सव के दौरान आने वाले बुधवार के दिन कन्या भोजन करवाएं। बुधवार के दिन घर के मंदिर में सफेद रंग के श्रीगणेश जी की पूरे विधि-विधान से स्थापना करें। इससे दरिद्रता खत्म होती है। 
PunjabKesari, kundli tv, गणेश उत्सव, गणेश चतुर्थी, Ganesh Chaturthi
भगवान गणेश के माथे पर गाय के घी में सिंदूर मिलाकर तिलक लगाएं और खुद के माथे पर भी यह तिलक अवश्य लगाएं। इस उपाय से गणेश जी खुश होकर एकसाथ कई सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं और धन वैभव की भी प्राप्ति होने लगती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News