चांद की तरह होना चाहते हैं खूबसूरत तो कर लें इस मंत्र का जाप
punjabkesari.in Sunday, Oct 13, 2019 - 03:37 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हिंदू पंचांग के अनुसार आज शरद पूर्णिमा का दिन बहुत ही खास होता है। इस रात चांद अपनी पूरी 16 कलाओं से संपन्न होता है। शरद पूर्णिमा पर चांद इतना खूबसूरत होता है कि मन करता है एकटक देखते ही रहे। बता दें कि इस रात चांद को देखना न केवल धार्मिक दृष्टि बल्कि आपकी सेहत के लिए विशेष होता है। बहुत से लोग इस रात इन्हें प्रसन्न करने के लिए कई सारो उपाय करते हैं। ऐसे में अगर आपको भी अपनी कुंडली में चंद्र की स्थिति मजबूत करनी या मन को स्थिर बनाना हो तो हम आपको कुछ ऐसे मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके जाप से आप भी अपने चंद्र को मजबूत कर सकते हैं। रात के समय जपे जाने वाले ये मंत्र मन की शांति और शीतलता के साथ अपार धन, धान्य, संपत्ति और ऐश्वर्य देते हैं।
मंत्र
ॐ चं चंद्रमस्यै नम:
दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णव सम्भवम ।
नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुट भूषणं ।।
शास्त्रों के अनुसार कुबेर देव धन के राजा हैं। पृथ्वीलोक की समस्त धन संपदा का एकमात्र उन्हें ही स्वामी बनाया गया है। इसके साथ ही कुबेर देव भगवान शिव के परमप्रिय सेवक भी हैं। धन के अधिपति होने के कारण इन्हें शरद पूर्णिमा की रात मंत्र साधना द्वारा प्रसन्न करने का विधान बताया गया है। आइए जानते हैं कुबेर देव को प्रसन्न करने के मंत्र-
ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन धान्याधिपतये।
धन धान्य समृद्धिं मे देहि दापय दापय स्वाहा।।