भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, दुर्भाग्य अौर अशांति का होगा आगमन

punjabkesari.in Sunday, Mar 26, 2017 - 12:33 PM (IST)

दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है, इसके साथ ही जाने-अनजाने में किए गए पाप कर्मों के फल भी नष्ट हो जाते हैं। जरुरतमंदों को दान करने से व्यक्ति को जीवन की समस्याअों से छुटकारा मिलता है। लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें दान नहीं करना चाहिए। इन चीजों को दान करने से सुख-शांति नष्ट होती है अौर कई पेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

झाडू को कभी भी दान नहीं करना चाहिए। झाडू को लक्ष्मी का सूचक माना जाता है। झाडू को दान करने से घर में धन नहीं टिकता। ऐसा करने से लक्ष्मी जी रूठ जाती है। 

शास्त्रों के अनुसार स्टील से निर्मित वस्तुअों को भी दान नहीं करना चाहिए। स्टील की वस्तुएं दान करने से घर की सुख-शांति नष्ट हो जाती है। 

शनिदेव को तेल अर्पित करना शुभ माना जाता है। लेकिन खराब अौर उपयोग किया गया तेल दान करने से अशुभ फल की प्राप्ति होती है। 

किसी भूखे को ताजा भोजन दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। वहीं बासी भोजन दान करना अशुभ होता है। ऐसा करने से विवाद अौर कोर्ट-कचहरी में धन खर्च होता है। 

इसके अतिरिक्त धारदार या नुकीली चीजें दान नहीं करनी चाहिए। इन चीजों को दान करने से घर में दुर्भाग्य आता है अौर पारिवारिक सदस्यों के मध्य तनाव में वृद्धि होती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News