हर Situation का करें कुछ इस तरह से सामना

punjabkesari.in Thursday, May 09, 2019 - 04:30 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
एक आश्रम में 2 संत रहते थे। दोनों हर समय ईश्वर की आराधना में लगे रहते थे लेकिन फिर भी दोनों में से एक प्रसन्न रहते थे और दूसरे अत्यंत दुखी। इस कारण दोनों के नाम ही सुखी व दुखी संत पड़ गए थे। लोग इनके पास परामर्श लेने के लिए तो आते ही थे साथ ही यह भी देखते थे कि एक जैसे ही कार्य करने के कारण भी दोनों में एक सुखी है और एक दुखी। दोनों ही लोगों की समस्याओं के समाधान भी बताते थे।
PunjabKesari, kundli tv
हैरानी इस बात की थी कि दुखी संत के समाधान भी सही और प्रेरणादायक होते थे। दुखी संत अपने दुख का कारण जानना चाहते थे। यह जानने की इच्छा लिए वह सुखी संत के साथ अपने वयोवृद्ध गुरु के पास पहुंचे। दुखी संत बोले, ‘‘गुरु जी, मेरा नाम तो सात्विक था लेकिन लोगों ने मेरे चेहरे पर दुख के भावों को देखकर मुझे दुखी संत की संज्ञा दे दी।’’

इस पर सुखी संत बोले, ‘‘मेरा नाम भी पहले सत्गुण था लेकिन मेरे चेहरे पर प्रसन्नता के भावों को देखकर मुझे सुखी नाम दे दिया गया।’’ 

दुखी संत बोले, ‘‘हम दोनों की सभी गतिविधियां एक जैसी हैं लेकिन फिर भी मैं दुखी रहता हूं और सुखी खुश। भला ऐसा क्यों?’’
PunjabKesari, kundli tv
गुरु दोनों की बात सुनकर मुस्कुराते हुए बोले, ‘‘दुखी बेटा, दरअसल एक जैसे काम करते हुए भी सुख और दुख के भाव अलग-अलग हो सकते हैं। उसके पीछे कारण यह है कि जो व्यक्ति हमेशा हर समस्या और दुख का सामना शांत व निश्चल मन से करता है, उसका मन प्रसन्न रहता है क्योंकि वह जानता है कि उसकी आंतरिक शक्तियां इतनी शक्तिशाली हैं कि कोई भी विकराल समस्या या दुख उसके आगे ठहर ही नहीं सकता। यही भावना उसे प्रसन्न रखती है, पर यदि व्यक्ति का आत्मविश्वास डगमगाने लगता है तो वह दुखी हो जाता है। आत्मविश्वास की मजबूत डोर ही व्यक्ति को हर परिस्थिति में सुखी बनाए रखती है।’’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News