अयोध्या में रविवार को राम की पैड़ी में जलाए जाएंगे करीब 15 लाख दीपक
punjabkesari.in Sunday, Oct 23, 2022 - 09:41 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
अयोध्या (प.स.): भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में दीपावली समारोह के हिस्से के रूप में रविवार को यहां भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान कुल करीब 18 लाख मिट्टी के दीपक जलाए जाएंगे। समारोह के दौरान आतिशबाजी, लेजर शो तथा रामलीला का मंचन भी किया जाएगा।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें।
अयोध्या में यह छठा मौका है जब दीपोत्सव समारोह का आयोजन किया जा रहा है। पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से भाग लेंगे। अयोध्या संभाग के मंडलायुक्त नवदीप रिनवा ने बताया कि राम की पैड़ी में 22,000 से अधिक स्वयंसेवकों द्वारा 15 लाख से अधिक दीपक जलाए जाएंगे जबकि बाकी दीपकों को महत्वपूर्ण चौराहों और स्थानों पर जलाया जाएगा ।