Diwali 2022: इन संकेतों से जानिए घर में होगा देवी लक्ष्मी का आगमन या नहीं?

punjabkesari.in Wednesday, Oct 19, 2022 - 02:47 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में पहले करवाचौथ फिर अहोई अष्टमी तथा इसके उपरांत हिंदू धर्म के समस्त त्यौहारों में से महत्वपूर्ण माना जाने वाला पर्व पड़ता है। जी हां, आप सही समझ रहे हैं हम बात करे रहे हैं खुशियों से भरे पर्व दिवाली की। देशभर में लोग इसे बड़े ही धूम-धाम व हर्षोल्लास से मनाते हैं। ज्योतिष व धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली की रात को देवी लक्ष्मी की पूजा जितनी आवश्यक होती है उतनी ही शुभदायी मानी जाती है। अब आप सोच रहे होंगे यकीनन हम आपको दिवाली के दिन की पूजा से संबंधित जानकारी देने जा रहे हैं। तो आपक बता दें इस बार आपका सोचना थोड़ा गलत है। जी, दरअसल आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दिवाली के अवसर पर होने वाली कुछ घटनाएं खास प्रकार के संकेत देती हैं जिनसे बहुत कम लोग अवगत हैं। तो आइए बिल्कुल देर न करते हुए आपको बताते हैं आपको धर्म ग्रंथ में इस दिन से जुड़े कुछ खास संकेत।  
PunjabKesari
धार्मिक ग्रंथो के अनुसार जिन घरों में मां लक्ष्मी आती है उन्हें दिपावली के दिन मां लक्ष्मी से जुड़े कुछ ऐसे ईशारे मिलते हैं। दरअसल हिंदू धर्म में कुछ ऐसे जीव बताए गए हैं, जिन्हें अगर आप दिपावली के दिन किसी भी समय देख लेंगे। तो समझ जाईए। महालक्ष्मी साक्षात आपके घर आई हैं।

उल्लू को मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है, अगर आपको उल्लू दिवाली वाले दिन कहीं भी दिख जाए तो समझ जाएं कि धन की देवी आपके ऊपर मेहरबान हुई हैं। आने वाले दिनों में आपकी किस्मत बदलने वाली है।
PunjabKesari
हिंदू धर्म में केसरिया रंग और गाय का बड़ा ही महत्व है। शकुन शास्त्र में भी केसरिया गाय देवत्व का प्रतीक मानी गई हैं और अगर दीपावली पर इनके दर्शन हो जाएं तो मानों मां लक्ष्मी आपके घर सुख-समृद्धि लेकर पधारी हैं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
PunjabKesari

वैसे तो हिंदू धर्म में बिल्ली  का दिखना बहुत शुभ नहीं समझा जाता है। मगर दीपावली के दिन बिल्लीम का दिखना अच्छात माना जाता है। इसे माता लक्ष्मी  के आगमन के संकेत के तौर पर देखा जाता है।

तो वहीं, दीपावली की रात को अगर आपको घर में कहीं छछूंदर‍ दिख जाए तो खुश हो जाइए। क्योंकि जिस भी घर में छछूंदर आता है तो वो अपने साथ पैसे भी लाता है।
PunjabKesari

इसके अलावा दीपावली की रात को घर में छिपकली का दिखना काफी शुभ परिणाम देने वाला माना जाता है। कहते हैं दीपावली पर छिपकली का दिखना मां लक्ष्मी  के प्रसन्नप होने का सूचक है।

आखिर में बता दें कि अगर आपको इन में से कोई भी जीव दिख जाए दिवाली वाले दिन आपको उल्लू, छिपकली, चुहा या छछूदर में से कोई भी जीव दिखें तो सबसे पहले इन्हें नमस्कार करें और मन में मनोकामना मांगते हुए उसकी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News