दलाईलामा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी

punjabkesari.in Friday, Jun 21, 2024 - 07:21 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

धर्मशाला (ब्यूरो): तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके 66वें जन्मदिन के अवसर पर पत्र लिखकर उन्हें बधाई दी है। साथ ही देश का नेतृत्व करने में उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और सफलता की कामना की है। 

दलाईलामा ने पत्र में लिखा कि भारत एक समृद्ध सभ्यता है, जिसकी जड़ें करुणा और अहिंसा की दीर्घकालिक परंपराओं में हैं, साथ ही यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भी है। वैश्विक शांति और खुशहाली में योगदान देने की इसमें बहुत क्षमता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News