Ashadha Gupt Navratri: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां, जानें माता रानी की सवारी का संकेत

punjabkesari.in Friday, Jun 28, 2024 - 03:11 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ashadha Gupt Navratri 2024: हर साल आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत होती है। नवरात्रि का त्योहार साल में चार बार मनाया जाता है। इनमें से 2 प्रत्‍यक्ष नवरात्रि और 2 गुप्त नवरात्रि होती हैं। इस बार आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 6 जुलाई से होने जा रही है और इसका समापन 15 जुलाई 2024 को होगा। गुप्त नवरात्रि तंत्र साधना वालों के लिए खास मानी जाती है। इस बार गुप्त नवरात्रि 9 दिन की बजाय 10 दिन की होगी। नवरात्रि के दौरान माता रानी की पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है। मान्यता है माता रानी अपने भक्तों को आशीर्वाद देने धरती लोक पर आती हैं। नवरात्रि पर माता रानी का आगमन विशेष वाहन पर होता है। तो आइए जानते हैं कि इस बार मां किस वाहन पर सवार होकर आ रही हैं-

आज का राशिफल 28 जून, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

आज का पंचांग- 28 जून, 2024

Ashadha Gupt Navratri: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां, जानें माता रानी की सवारी का संकेत

लव राशिफल 28 जून- हम है प्रेम दीवाने, जहां भी जाएं तुझे पुकारे

Monthly Numerology July Prediction: जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा जुलाई का महीना

अपनी ही राशि में उदय होकर बुध का बजेगा डंका, इन राशियों का होगा भाग्योदय

Puja Niyam: अगर आप भी करते हैं इस समय पूजा तो नहीं मिलेगा पूर्ण फल, आज ही बदल लें ये आदत

July Vrat and Tyohar List 2024: जुलाई माह में मनाए जाएंगे ये त्यौहार, यहां देखें पूरी List

Amarnath Yatra 2024: जम्मू से आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था

July 2024 Monthly rashifal Taurus: वृष राशि वालों के लिए जुलाई महीने का हाल

आपका राशिफल- 28 जून,  2024

28 जून,  2024

PunjabKesari Ashadha Gupt Navratri

What will be the ride of Mata Rani क्या होगी माता रानी की सवारी
शास्त्रों के अनुसार, जब भी नवरात्रि की शुरुआत शनिवार से होती है तो माता रानी घोड़े पर सवार होकर आती हैं। इस बार भी आषाढ़ माह की नवरात्रि में मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं। माता दुर्गा का घोड़े पर सवार होकर आना शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि माता रानी का घोड़े पर सवार होकर आना प्राकृतिक आपदा का इशारा है।

PunjabKesari Ashadha Gupt Navratri
Ashadha Gupt Navratri Importance आषाढ़ गुप्त नवरात्रि महत्व
सनातन धर्म में गुप्त नवरात्रि का बहुत महत्व है। इस नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की गुप्त तरीके से पूजा की जाती है। इस नवरात्रि में तंत्र साधना का भी महत्व है। इस दौरान 10 महाविद्याओं की साधना करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और मन की हर मुराद पूरी होती है। 

PunjabKesari Ashadha Gupt Navratri


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News