Dhanvantari Puja: तन और मन का भरपूर सुख चाहते हैं तो धनतेरस पर इस विधि से करें भगवान धन्वंतरि की पूजा
punjabkesari.in Saturday, Oct 18, 2025 - 06:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Dhanvantari Puja 2025: भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद के देवता माने जाते हैं। इन्हें स्वास्थ्य और रोग-निवारण का अधिपति कहा गया है। समुद्र मंथन के समय ये कलश में अमृत लेकर प्रकट हुए थे। इन्हें सोनारूपा कलश और आयुर्वेदिक औषधियों के साथ चित्रित किया जाता है। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से सिर दर्द, रोग, बिमारी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही घर में धन-वैभव और समृद्धि का वास होता है। शास्त्रों में उल्लेख है कि जो व्यक्ति धनतेरस पर सोना, चांदी खरीदता है और भगवान धन्वंतरि की पूजा करता है, उसके जीवन में सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य में वृद्धि होती है।
Dhanvantari Puja Rituals on Dhanteras धनतेरस पर धन्वंतरि पूजा विधि
पूजा स्थल की तैयारी: घर में साफ स्थान पर भगवान धन्वंतरि की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
सामग्री: गंगाजल, फूल, अक्षत, दीपक, धूप और आयुर्वेदिक हर्ब्स का उपयोग करें।
मंत्र: “ॐ श्री धन्वंतरय नमः” मंत्र का जाप करें।
ध्यान और प्रार्थना: स्वास्थ्य, धन और परिवार की खुशहाली के लिए मन में भक्ति भाव बनाए रखें।
दान: संभव हो तो गरीबों को भोजन या आयुर्वेदिक औषधि दान करें।
Benefits of Dhanteras धनतेरस के लाभ
संतान सुख और परिवार की खुशहाली बढ़ती है।
धन-वैभव और समृद्धि का वास होता है।
स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में राहत मिलती है।
घर में सकारात्मक ऊर्जा और शांति बनी रहती है।