Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन इन में से किया गया कोई भी उपाय बदल देगा आपके जीवन की तकदीर

punjabkesari.in Tuesday, Oct 22, 2024 - 10:25 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Dhanteras 2024:  पंचांग के अनुसार 29 अक्टूबर को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन से दिवाली के पांच दिन के पर्व की शुरुआत हो जाती है। इस दिन पूजा करने से आपके जीवन से धन संबंधी परेशानियां खत्म हो जाती हैं।  इसे धन के देवता कुबेर और आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि की पूजा करने का दिन माना जाता है। इस दिन सोने, चांदी, बर्तन, और नए सामान की खरीदारी की जाती है। इस दिन पूजा करने से व्यक्ति को धन के साथ-साथ सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा यह दिन नए वस्त्र, आभूषण, और बर्तन खरीदने का भी एक शुभ अवसर है। यदि आप इस दिन कुछ खास उपाय कर लेते हैं तो आपकी तकदीर बदलने में बिलकुल भी समय नहीं लगता। तो चलिए जानते हैं-

PunjabKesari Dhanteras 2024

माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए करें ये उपाय 
धनतेरस के दिन साफ़-सफाई करना बहुत ही आवश्यक होता है। इस दिन सबसे पहले पीली या काली खड़ी हल्दी की गांठ को खरीदकर लाएं और मां लक्ष्मी को अर्पित कर दें। इसके बाद इसे अपने घर की तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपका जीवन धन-सम्पदा से भर जाएगा। 

तरक्की प्राप्त करने के लिए करें ये उपाय 
धनतेरस के दिन लक्ष्मी माता की पूजा करना और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना विशेष फलदायी होता है। नियमित रूप से इस स्तोत्र का पाठ करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और घर में लक्ष्मी का वास होता है। इसके अलावा जीवन में जल्द ही तरक्की मिलती है। 

PunjabKesari Dhanteras 2024

इस तरह करें आर्थिक तंगी को दूर 
इस दिन रात को घर के सभी स्थानों पर दीप जलाना चाहिए। दीप जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और यह शुभ संकेत माना जाता है। इसे विशेष रूप से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए किया जाता है। इसके अलावा धनतेरस के दिन 21 साबुत चावल के दाने लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। 

काले तिल का करें दान 
धनतेरस के दिन काले तिल का दान करना भी बहुत शुभ होता है। यह उपाय विशेष रूप से दरिद्रता और आर्थिक समस्याओं से मुक्ति दिलाने में मदद करता है। दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

 रुद्राक्ष की माला से जप करना और विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा करना धनतेरस के दिन बहुत फलदायी होता है। यह उपाय मानसिक शांति और आर्थिक समृद्धि के लिए बहुत खास होता है। 

PunjabKesari Dhanteras 2024


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News