आपका राशिफल- 23 मार्च, 2025

punjabkesari.in Sunday, Mar 23, 2025 - 07:23 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कोर्ट कचहरी का काम थोड़ा फंस सकता है। व्यापार में  काम का बोझ बढ़ सकता है। माता की बातों को नजरअंदाज न करें। घर के बड़ों की सेहत का ध्यान रखें।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज किसी के भी मामले में दखल देने से बचें। किसी काम में पैसा लगाने की सोच रहे है तो किसी अपने से सलाह ज़रुर लें। घर पर मेहमान आ सकते हैं। सेहत सही रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज जो भी काम शुरु करेंगे वो समय से पूरा हो जाएगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार देखने को मिल सकता है। आज अधिक खाने से परहेज़ करें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। बैंकिंग के क्षेत्र से जुड़े लोग आज काम के चलते तनाव महसूस कर सकते हैं। बच्चों का पढ़ाई में प्रदर्शन पहले से अच्छा रहेगा। सेहत के लिहाज  से दिन सामान्य रहेगा। 

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहेगा। ऑफिस में माहौल अच्छा रहेगा। धन के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आर्किटेक्ट के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखने की ज़रुरत है।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके बढ़िया रहेगा। छोटे बच्चे आज किसी चीज़ के लिए ज़िद कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। भाई से किसी छोटी बात पर बहस हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कामकाज में पिता से सहयोग मिलेगा। कारोबार कर रहे जातकों  को मीटिंग के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

वृश्चिक  राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। जीवन में आ रही बाधाओं से राहत मिलेगी। ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों को विदेश में व्यापार करने का मौका मिल सकता है। सिंगल जातक आज किसी खास से मिल सकते है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों का मन आज पढ़ाई में नहीं लगेगा। सेहत सही रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज प्रेमी से किसी बात पर बहस हो सकती है। अगर काफी समय से कारोबार को लेकर मन में कोई योजना चल रही है तो उस पर काम कर सकते हैं। रुका हुआ धन आज वापस मिल सकता है। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशीया लेकर आया है। आज अपनी वाणी में मधुरता बना कर रखें, काम पूरा करवाने में मदद करेंगी। आज हर काम में संयम बना कर रखें। यात्रा के योग बन रहे है। आज सिर दर्द हो सकता है।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपको काम पर फोकस करने की ज़रुरत है। आर्थिक आय में वृद्धि होगी। बिज़नेस को बढ़ाने का सोच रहे है तो भाई से विचार विमर्श कर सकते हैं। सेहत सही रहेगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News