Dhanteras 2022: अगर करेंगे ये काम घर में लक्ष्मी संग पधारेंगे कुबेर देव

punjabkesari.in Friday, Oct 21, 2022 - 02:57 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष दिवाली के पर्व से ठीक एक दिन पहले धनतेरस का पर्व आता है। माना जाता है इसी दिन से कार्तिक मास के पांच दिवसीय पर्व की शुरूआत होता है। इस बार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 23 अक्टूबर को पड़ रही है अतः धनतेरस का ये पर्व इस दिन यानि रविवार को मनाया जाएगा। धार्मिक शास्त्रों में इस दिन को लेकर कई मान्यताएं प्रचलित हैं। जिनमें से एक मान्या है इस दिन दीये जलाने की। कहा जाता है कि इस दिन दीपक प्रजवल्लित करने का अधिक महत्व माना गया है। परंतु इस दिन किन जगहों पर दीपक जलाना बेहद शुभ होता है इस बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। तो आपकों बता दें दरअसल पौराणिक शास्त्रों में वर्णित मान्यताओं के अनुसार इस दिन किन्हीं खास जगहों पर दीपक जलाने चाहिए। ऐसा माना जाता है जो व्यक्ति धनतेरस के दिन दीपक जलाते हैं तो इससे न सिर्फ घर में मां लक्ष्मी और कुबेर जी का वास होता है। बल्कि आपके जीवन का हर एक दुख-दर्द भी दूर हो जाता है। तो आइए जानते हैं धनतेरस के दिन किन जगहों पर दीपक जलाना शुभ होता है। तो आइए जानते हैं- 
PunjabKesari
धनतेरस के दिन शाम के समय पीपल वृक्ष के नीचे दीपक जरूर जलाएं। मान्यता है कि पीपल वृक्ष में मां लक्ष्मी का वास होता है और यदि आप धनतेरस के दिन पीपल के पेड़ पर दीपक जलाते हैं तो इससे आपके जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहती है।

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार धनतेरस की रात श्मशान घाट पर दीपक जरूर जलाना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन इस जगह पर दीपक जलाने से मां लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती है और उनकी कृपा से जीवन में सुख-संपन्नता में बढ़ोतरी होती है। 

श्मशान घाट के अलावा बेल के वृक्ष के नीचे भी दीपक जरूर जलाएं। लेकिन ध्यान रखें कि दीपक में घी का ही प्रयोग करें। कहा जाता है कि धनतेरस के दिन रात के समय बेल के वृक्ष पर दीपक जलाने से धन के साथ साथ सौभाग्य में भी वृद्धि होती है।
PunjabKesari
1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
PunjabKesari
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक धनतेरस की रात घर की उत्तर-पूर्व दिशा में शुद्ध घी का दीपक जलाने से जीवन में आर्थिक समस्याओं से निजात मिलती है और कुबेर जी व मां लक्ष्मी आप पर अपनी कृपा बरसाते हैं। इसके साथ ही ये भी खास ध्यान रखें कि दीए में रुई की बाती की जगह लाल रंग के धागे का प्रयोग करें। और दीपक को जमीन पर न रखकर नीचे थोड़े से चावल रखकर उसपर रखें।

धनतेरस के दिन घर की चौखट पर दीपक जरूर जलाया जाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी संग कुबेर जी प्रसन्न होकर आपके घर में प्रवेश करती हैं और जहां माता लक्ष्मी का वास होता है, वहां धन संपत्ति की कमी नहीं होती है।
PunjabKesari

धनतेरस की रात पूजा घर में दीपक जलाना अति शुभ माना जाता है क्योंकि धनतेरस का त्यौहार सुख और समृद्धि का पर्व माना जाता है। ऐसे में इस दिन घर के मंदिर में दीपक जलाने से न सिर्फ आपके घर में आर्थिक समृद्धि आती है बल्कि आपके घर का वास्तु दोष भी दूर होता है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Related News