Devshayani Ekadashi 2023: आज राशि के अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, खुशियां सदा रहेंगी आपके द्वार !

punjabkesari.in Thursday, Jun 29, 2023 - 08:25 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Devshayani Ekadashi: आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी कहा जाता है। इस समय भगवान विष्णु 4 महीने के लिए शयन में चले जाते हैं और देवों के देव महादेव सृष्टि की बागडोर अपने हाथों में संभालते हैं। कुछ मान्यताओं के अनुसार इस समय भगवान नारायण पाताल लोक में निवास करते हैं और कुछ किवदंतियों के अनुसार क्षीर सागर में शयन करते हैं। वैसे तो भगवान 4 महीने तक विश्राम करते हैं लेकिन मलमास होने के कारण इस बार भगवान 5 माह तक आराम करेंगे। आज के दिन से यानि देवशयनी एकादशी से भगवान शयन के लिए चले जाते हैं इसलिए ये दिन उनको बहुत प्यारा होता है। अगर इस दिन राशि के अनुसार कुछ मंत्रों का जाप कर लिया जाए तो जीवन में कभी भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता और जीवन से सब दुखों का अंत हो जाता है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Mantra according to zodiac राशि के अनुसार मंत्र:
Aries मेष राशि: जीवन में परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए इस मंत्र का जाप करें।
मंत्र: ॐ अं वासुदेवाय नम:

Taurus वृष राशि: अगर जीवन में किसी तरह का ग्रह कलेश चल रहा है तो उससे पीछा छुड़ाने के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
मंत्र:  ॐ आं संकर्षणाय नम

Gemini मिथुन राशि: कारोबार में लाभ और उन्नति प्राप्त करने के लिए इस मंत्र का जाप करें।
मंत्र:  ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:

Cancer कर्क राशि: अगर किसी काम में रूकावट का सामना करना पड़ रहा है तो उसे दूर करने के लिए इस मंत्र का जाप करें।
मंत्र:  ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:

Leo सिंह राशि: अपने काम का मनचाहा परिणाम हासिल करने के लिए इस मंत्र का जाप करें।
मंत्र:  ॐ नारायणाय नम:

Virgo कन्या राशि:  सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए आज इस मंत्र का जाप करें।
मंत्र:  ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:

Libra तुला राशि: कोर्ट-कचहरी के मामलों से निजात पाने के लिए आज इस मंत्र का जाप करें।  
मंत्र:  ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।

Scorpio वृश्चिक राशि: अगर किसी पुरानी समस्या से निजात न मिल रहा हो तो इस मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से जल्द ही परेशानियों का हल मिलेगा।
मंत्र: श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

Sagittarius धनु राशि: आय के साधन बढ़ाने के लिए इस मंत्र का जाप करें।
मंत्र: ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

Capricorn मकर राशि: इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के जीवन से भय हमेशा के लिए गायब हो जाता है।
मंत्र: शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं
विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभांगम
लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं
वंदे विष्‍णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्।।

Aquarius कुम्भ राशि: इस मंत्र का जाप करने से सभी अटके हुए काम भगवान की कृपा से पूरे हो जाते हैं।
मंत्र:  त्वमेव माता, च पिता त्वमेव
त्वमेव बंधु च सखा त्वमेव
त्वमेव विद्या च द्रविडम त्वमेव
त्वमेव सर्वम मम देव देव

Pisces मीन राशि: इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति हमेशा निरोग रहता है और उसे धन-संपदा की कभी कमी नहीं देखनी पड़ती।
मंत्र: ॐ विष्णवे नम:

PunjabKesari kundli


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News