Dev Deepawali 2022: देवी-देवताओं का पौराणिक महापर्व है देव दीपावली
punjabkesari.in Monday, Nov 07, 2022 - 09:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): आर.एस.एस से संबंधित संगठन पर्यावरण जलवायु प्रकर्ति विश्व हरेला समिति, दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित देव दीपावली के अवसर पर दक्षिणी जिला पुलिस सहायक आयुक्त हरीश चंद्र कुकरेती ने कहा कि देवी-देवताओं का पौराणिक महापर्व है देव दीपावली- इगास। उन्होंने संघ के वरिष्ठ नेता ताराचंद उपाध्याय, क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर शिवराज बिष्ट, एसीपी पवन कुमार आदि के साथ मिलकर जिला पुलिस सहायक के प्रांगण में दीप जलाए और मिठाई बांटी।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
हरीश चंद्र कुकरेती ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सहित सभी हिंदुस्तानियो की असली दीपावली इगास रूपी देव देवी दीपावली ही है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक दिवस को सभी देवता कार्तिक मास देव उठानी एकादशी रूपी भगवान शालिग्राम तुलसी महापर्व के रूप में भी मनाते हैं।
यह दीपोत्सव के ठीक ग्यारह दिन बाद मनाई जाती है। क्योंकि पहाड़ के लोगों को भगवान श्रीराम के अयोध्या वापस आने की खबर ग्यारह दिन बाद मिली और उन्होंने उस दिन को ही दीपोत्सव के रूप में हर्षोल्लास से मनाने का निश्चय किया। विश्व हरेला परिवार के प्रमुख ताराचन्द उपाध्याय ने कहा कि घी के दीये जलाकर व पेड़, पौधे लगाकर जलवायु व पर्यावरण की धरा को हराभरा, स्वच्छ तथा निर्मल बनाने के लिए सभी संकल्प ले चुके है जिसका असर प्रत्येक व्यक्ति पर दिखने भी लगा है।