December Tarot Monthly Horoscope: दिसंबर में क्या कहते हैं, आपकी किस्मत के पत्ते

punjabkesari.in Friday, Dec 01, 2023 - 10:06 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- यह महीना मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को कारोबार के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। लेन-देन के मामले में किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। किसी परिजन की सेहत को लेकर भाग दौड़ करनी पड़ सकती है।
उपाय- प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को जल दें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 6

वृष- यह महीना आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाली है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए फोन के जरिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस में बदलाव लाने के लिए माता-पिता से बातचीत करनी होगी। लोग विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें किसी संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा। सेहत को नजरअंदाज न करें।
उपाय- माता-पिता को प्रणाम करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 3

मिथुन- इस माह मिथुन राशि वाले किसी मनोरंजक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। ऑनलाइन बिजनेस बड़ा मुनाफा लेकर आएगा। युवा वर्ग करियर को लेकर अपने मन में गलत विचारों को न आने दें। शिक्षा से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए अध्यापकों की मदद लेंगे। कहीं बाहर घूमने के प्लान को थोड़ा टाल दें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
उपाय- शिव जी के मंत्रों का जाप करें।
शुभ रंग- माता रानी को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 5

कर्क- यह माह आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम में लापरवाही करने से बचना होगा। इस राशि के युवा बेवजह के कामों के लिए भागदौड़ कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में रहेगा। बहन-भाई के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। निजी मामलों में आपको सहजता से आगे बढ़ना होगा।
उपाय- शनिवार के दिन बंदरों को गुड़ व चना खिलाएं।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 1

सिंह- यह मंथ सिंह राशि वालों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें। माह के शुरुआत में ही बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। लव लाइफ में रोमांस की कमी देखने को मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
उपाय- तुलसी जी की सेवा करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 6

कन्या- कन्या राशि वालों को मंथ के शुरुआत में ही कोई बहुत बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यापार में उम्मीद से ज्यादा धन लाभ मिलने से प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। नए बिजनेस की शुरुआत करने के लिए किसी परिजन से पैसों की मदद लेनी पड़ सकती है। इस राशि के युवा हर काम को पूरा डेडीकेशन के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे।
उपाय- लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 9

तुला- यह मंथ तुला राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। नए काम को शुरू करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। माता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। बिजनेस में किसी के साथ की गई पार्टनरशिप बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। इस राशि के युवा दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में अपना समय व्यतीत करेंगे।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 4

वृश्चिक- यह माह आपके लिए बहुत सारी नई चुनौतियां लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर बॉस के साथ बहस हो सकती है। सरकारी नौकरी के चाहवानों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। जीवनसाथी के साथ बैठकर फ्यूचर की प्लानिंग करेंगे।  
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा - दक्षिण
शुभ अंक - 3

धनु- यह महीना धनु राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है। संतान की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे।
उपाय- तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- हरा  
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2

मकर- यह माह आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आएगा। कारोबार में अपने किसी खास से सावधान रहें। धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पिता के साथ बैठकर किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं। इस राशि के अविवाहित लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। जंक फूड सेहत में नकारात्मक बदलाव लेकर आएगा।
उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 8

कुंभ- यह महीना आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ डिनर डेट पर जाने की योजना बनाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को कोई नया काम सौंपा जा सकता है। घर में किसी विदेशी मेहमान के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। मंथ के आखिर में जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।
उपाय- प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध और गंगा जल चढ़ाएं।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2

मीन- यह महीना आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को कोई नया ऑर्डर मिल सकता है। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर कोई अहम फैसला कर सकते हैं। मन में चल रही किसी बात को लेकर घर वालों के साथ बातचीत करेंगे। इस राशि की महिलाओं के लिए यह मंथ बहुत बेहतरीन रहने वाला है। सेहत ठीक रहेगी।  
उपाय- घर से कुछ मीठा खाकर निकलें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 7


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News