किसी भी तरह का LOAN लेने से पहले जान लें ये खास बात वरना हो सकता है आर्थिक नुकसान

punjabkesari.in Wednesday, Dec 07, 2022 - 12:12 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
पैसों का लेन-देन कभी भी किसी को भी करना पड़ सकता है। कभी अपनों से, कभी दोस्तों से या फिर कभी बैंक से। छोटी से लेकर बड़ी चीज के लिए लोग आसानी से कर्ज ले लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कर्ज के लेनदेन के लिए दिन का बहुत महत्व होता है। बता दें कि शास्त्रों में कर्ज लेने के लिए कुछ दिन निषेध माने गए हैं। अगर कोई व्यक्ति भूलवश इन दिनों में कर्ज लेता है। तो उसको जीवन में कई आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तो ऐसे में हम आपको इसी के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं कि कर्ज किस दिन लेना चाहिए और किस दिन नहीं। साथ ही किसी को पैसे किस दिन देने चाहिए और किस दिन नहीं इसके बारे में भी बताएंगे।


ज्योनतिष शास्त्र के मुताबिक अगर आपने किसी से कर्ज लिया है तो उसे मंगलवार को चुकाए। क्योंकि कर्ज चुकाने के लिए मंगलवार का दिन शुभ होता है। लेकिन शास्त्रों में मंगलवार के दिन कर्ज लेना निषेध माना गया है।  इस दिन किसी भी व्यक्ति को भूले से भी किसी से कर्ज लेना नहीं चाहिए। 

इसी के साथ बुधवार के दिन किसी को कर्ज देने से बचें। कहा जाता है कि बुधवार के स्वामी बुध ग्रह हैं जो धन संबंधी मामलों को प्रभावित करते हैं। यही वजह है कि अगर इस द‍िन आपने किसी को कर्ज दे दिया है तो उसे वापस मिलने की संभावनाएं कम ही रहती हैं।  

बात करें गुरुवार की तो इस दिन किसी को भी पैसे उधार में नहीं देने चाहिए। क्योंकि इस दिन पैसे उधार देने का मतलब है कि आप अपनी खुशहाली किसी और को दे रहे हैं। लेकिन आपको ये बता दें कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन कर्ज लेना शुभ माना गया है। इस दिन कर्ज लेने से कर्ज जल्दी उतरता है और साथ ही साथ इस दिन लिए कर्ज से आर्थिक लाभ भी होता है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
PunjabKesari
ज्योलतिष शास्त्र में जिस तरह कर्ज लेने और देने के लिए कुछ दिनों की मनाही है। ठीक उसी प्रकार कर्ज लेने और देने के लिए कुछ दिन शुभ बताए गए है। बता दें कि धर्म शास्त्रों के अनुसार शुक्रवार के दिन आर्थिक लेन-देन करना शुभ होता है। इस दिन पैसों का लेनदेन करने से किसी भी तरह की कोई हानि नहीं होती। 

शुक्रवार के अलावा सोमवार का दिन भी कर्ज लेने और देने के लिहाज से शुभ माना जाता है।

तो वही शनिवार के दिन कर्ज लेने और देने से बचना चाहिए। क्योंकि कहा जाता है कि इस दिन कर्ज लेने से कर्ज विलंब से चुकता है। लेकिन ज्यो तिष शास्त्रि के अनुसार शनिहवार के दिन उधार चुकाना ठीक होता है। कहा जाता है कि इस दिन पुराना कर्ज चुकाने से दोबारा कर्ज लेने की स्थि ति नहीं आती है।

आखिरी में आपको बता दें कि ज्योोतिष शास्त्रल के अनुसार रविवार के दिन कभी कर्ज नहीं लेना चाहिए। क्योंकि इस दिन के कारक ग्रह सूर्य है जो कि ग्रहों के राजा माने जाते हैं। साथ ही साथ सूर्य देवता को ऋणहर्ता भी माना गया है। यही वजह है कि इस दिन कर्ज लेने से सूर्यदेव नाराज हो जाते हैं। जिस कारण व्यक्ति को भारी आर्थिक हानि का सामना करना पड़ता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News