सूर्य त्यागेंगे नीचता: महिलाओं के लिए फायदेमंद, राजनीति में मचेगी उथल-पुथल!

punjabkesari.in Monday, Nov 14, 2016 - 10:59 AM (IST)

बुधवार दिनांक 16.11.16 को सूर्य अपने नीच राशि से निकल कर मित्र राशि वृश्चिक में आएगा। यहां आने पर सूर्य पुनः अपने तेज को प्राप्त करेगा व उसके नीचत्व में हुई कई घटनाओं में सुधार आएगा। वृश्चिक मंगल की राशि होने के कारण सूर्य की मित्र राशि है जो शुभ फलदायी रहेगी। परंतु वृश्चिक कीट राशि कही जाती है, इसमें सूर्य बहुत अच्छे परिणाम तो नहीं देता है परंतु अमूमन शुभ रहेगा। सूर्य के वृश्चिक में पहुंचने से पहले ही इस राशि में शनि व बुध विराजमान हैं और अब सूर्य के पहुंचते ही त्रिग्रही योग बनेगा जो अनुकूल नहीं है। यह संक्राति स्त्री वर्ग हेतु फायदेमंद रहेगी। देश की राजनीति हेतु प्रतिकूल रहेगी। राजनीति में काफी उतार-चढ़ाव आएंगे। इन दौरान आतंकी घटनाओं की भी संभावना है। मौसम में तेजी से बदलाव होगा। देश दुनिया में तूफान की आशंका रहेगी। वृश्चिक संक्रांति पुण्यकाल प्रातः 06:48 से दिन 12:05 तक रहेगा। संक्रांति प्रारम्भ काल प्रातः 06:29 पर होगा। आइए जानते हैं की इस गोचर का द्वादश राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

 

मेष: गोचर अनुकूल फल नहीं देगा। सम्बन्धियों से मनमुटाव होगा।  सेहत का ख्याल रखें। अनैतिक कार्य से न जुड़ें। मान सम्मान पर भी आंच आ सकती है।


वृषभ: अधिक मेहनत करने से लाभ मिल सकता है। साझेदारी में समझदारी की जरुरत है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। सेहत पर अधिक ध्यान दें।


मिथुन: लाभदायक समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास बनाए रखें। कार्यों में सफल होंगे। परेशानियों का समाधान होगा। शत्रु पराजित होंगे। प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।


कर्क: उल्लास व उत्साह का अनुभव होगा। स्वभाव में उग्रता रह सकती है। प्रेम संबंध हेतु समय अनुकूल है। मन में शंका रहेगी। संदेह रिश्तों में खटास लाएगा।


सिंह: स्वयं को तनाव मुक्त रखें। गृहस्थी को लेकर चिंता रहेगी। पारिवारिक क्लेश से तनाव रहेगा। कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। परिश्रम से थकान महसूस होगी।


कन्या: कम दूरी की यात्राएं करनी पड़ेंगी। प्रियजनों से सहयोग मिलेगा। आत्मनिर्भरता में कमी आएगी। रिश्तों को बेहतर बनाने से पारिवारिक प्रसन्नता मिलेगी।


तुला: आर्थिक अड़चने आएंगी। आर्थिक मामलों में लापरवाही से बचें। व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक मामले परेशान करेंगे। सोच समझकर ही बोलें।


वृश्चिक: गोचर सेहत हेतु प्रतिकूल है। जीवन हेतु नजरीया सकारात्मक रहेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। क्रोध पर नियंत्रण जरुरी है।


धनु: दूर की यात्रा करनी पड़ेगी। परंतु यात्राओं से लाभ कम मिलेगा। उन्माद में आकर कोई कार्य न करें। पैसे कमाने के लिए अनैतिक कार्य में लिप्त न हों।


मकर: गोचर अच्छे परिणाम देगा। कार्य का शुभफल मिलेगा। प्रियजन मददगार सिद्ध होंगे। महत्वकांक्षाएं पूरी होंगी। समझौतों से लाभ मिलेगा। आय वृद्धि होगी।


कुंभ: कार्यक्षमता सफलता दिलाएगी। अनैतिक कार्यों से मान सम्मान को हानि पहुंचेगी। कार्य अधिकता के कारण व्यस्त रहेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी।


मीन: सेहत का ध्यान रखें। यात्रा करने से बचें। उच्चाधिकारी कार्य से खुश होंगे। माता पिता की सेहत का भी ख्याल रखें। पिता से सम्बन्ध अच्छे बनाए रखें।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News