Garuda Purana: मृत्यु से पहले यमराज हर प्राणी को देते हैं ये 4 संकेत

punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2020 - 08:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Garuda Purana: मृत्यु प्रकृति का अटल सत्य है। जो इस धरती पर आया है, उसे एक दिन यहां से पलायन अवश्य करना है। गरुड़ पुराण के अनुसार जब किसी प्राणी की मृत्यु का समय पास आता है तो यमराज के दो दूत मरन अवस्था में पड़े प्राणी के पास आ जाते हैं। पापी मनुष्य को यम के दूतों से भय लगता है। जिन लोगों ने जीवन भर अच्छे कर्म किए होते हैं उन्हें मरने के समय अपने सामने दिव्य प्रकाश दिखता है और उन्हें मृत्यु से भय नहीं लगता। 

PunjabKesari Garuda Purana
गरुड़ पुराण में वर्णित है जो मनुष्य मृत्यु को प्राप्त होने वाला होता है, वह बोल नहीं पाता। अंत समय में व्यक्ति की आवाज बंद हो जाती है और वह चाह कर भी बोल नहीं पाता। उसकी आवाज घरघराने लगती है जैसे कोई उसका गला दबा रहा हो। 

PunjabKesari Garuda Purana
अंतिम समय में उसे ईश्वर की तरफ से दिव्य दृष्टि प्रदान होती है और वह सारे संसार को एकरूप समझने लगता है। आंखों से उसे कुछ नजर नहीं आता, वह अंधा हो जाता है और उसे अपने आस-पास बैठे लोग भी नज़र नहीं आते। उसकी समस्त इंद्रियों का नाश हो जाता है। वह जड़ अवस्था में आ जाता है यानी हिलने-डुलने में असमर्थ हो जाता है। इसके बाद उसके मुंह से झाग निकलने लगता है और लार टपकने लगती है। पापी पुरुष के प्राण नीचे के मार्ग से निकलते हैं।

PunjabKesari Garuda Purana
आत्मा यमराज के दरबार में अपने साथ कर्मों को ले जाती है और शरीर को त्याग देती है। वहां उसके कर्मों के आधार पर न्याय होता है।

PunjabKesari Garuda Purana

मृत्यु से पहले यमराज हर प्राणी को देते हैं ये 4 संकेत
पहला संकेत-
बाल सफेद होना।
दूसरा संकेत- दांतों का टूटना।
तीसरा संकेत- आंखों की रोशनी मंद होना।
चौथा संकेत- सुंदर काया का मलीन होना अथवा रोगों की चपेट में आना।

PunjabKesari Garuda Purana


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News