Darsh Amavasya: आज करें ये उपाय, धन के साथ मिलेगा सुखी जीवन का आशीर्वाद

punjabkesari.in Tuesday, Aug 15, 2023 - 09:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Darsh Amavasya 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार अमावस्या के एक दिन पहले दर्श अमावस्या मनाई जाती है। जिसे छोटी अमावस्या भी कहते हैं। इसका भी महत्व मूल अमावस्या तिथि के जितना ही होता है। इस बार दर्श अमावस्या 15 अगस्त को मनाई जाएगी यानि की आज। दर्श अमावस्या और अमावस्या में फर्क सिर्फ इतना होता है कि दर्श अमावस्या के दिन चंद्र देव दिखाई नहीं देते हैं। मान्यताओं के अनुसार भले इस दिन चन्द्रमा के दर्शन नहीं होते लेकिन इस दिन सच्चे मन से चंद्र देव की पूजा और उपाय किए जाएं तो जल्द ही आपकी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि दर्श अमावस्या के दिन पितृ धरती पर आते हैं और अपने परिवार के सदस्यों को आशीर्वाद देते हैं। दर्श अमावस्या के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की भी पूजा करने का विधान है। तो चलिए जानते हैं इससे जुड़े कुछ उपाय-

PunjabKesari Darsh Amavasya

Maa Lakshmi blessings will be showered by these measures इन उपायों से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
अधिकमास का माह बहुत खास होता है इसलिए इस माह में किए गए उपाय कभी भी विफल नहीं जाते। दर्श अमावस्या की शाम को घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाएं और सारा परिवार मिलकर महालक्ष्मी की आरती करे। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा आप पर बरसेगी।

दर्श अमावस्या के दिन स्नान-दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। पिंड दान, गंगा स्नान और गरीबों को अन्न और वस्त्र दान करें।

इसके अलावा कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए आज का दिन बहुत खास है। सुबह के समय शिव मंदिर में जाकर भोलेनाथ का पंचामृत से अभिषेक करें। उन्हें खीर का भोग लगाकर ब्राह्मण को खिलाएं। प्रदोष काल में शिवालय में दीपक लगाकर भगवान शिव की आरती करें।

PunjabKesari Darsh Amavasya

इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से साधक को धन एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

अगर कुंडली में चन्द्रमा की दशा कमजोर है तो आज के दिन व्रत रखकर चंद्र देव की पूजा करनी चाहिए।

इस दिन गंगा स्नान का बहुत महत्व है लेकिन अगर ऐसा नहीं कर पा रहे तो नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगा जल मिला लें। ऐसा करने से गंगा स्नान जितना फल मिलता है।

PunjabKesari Darsh Amavasya


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News