Daan on Monday: दान-पुण्य से पाएं भोलेनाथ की कृपा, इस लोक के साथ सुधरेगा परलोक

punjabkesari.in Monday, Jan 26, 2026 - 02:27 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Monday donation tips: सोमवार का दिन सनातन धर्म में भगवान शिव और चंद्र देव को समर्पित माना गया है। भगवान शिव के मस्तिष्क पर चंद्रमा विराजमान हैं। इन दोनों की कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन दान-पुण्य किया जाए तो बेहतर रहता है। शास्त्रों और पुराणों में भी बताया गया है कि दान-पुण्य करके न सिर्फ अपने इस जन्म के अच्छे कर्मों का पुण्य, बल्कि परलोक में भी अपने लिए बेहतर स्थान प्राप्त करते हैं। ऐसे में नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए सोमवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान करना भी लाभकारी होता है।

PunjabKesari Daan on Monday
Offering in Shiva temple शिव मंदिर में चढ़ावा
सोमवार के दिन भोलेनाथ भक्तों की प्रार्थना जल्दी सुनते हैं इसलिए उन्हें प्रसन्न करने के लिए आपको इस दिन शिव मंदिर में कुछ न कुछ सामान अवश्य दान करना चाहिए। यह मंदिर की कोई सामग्री हो सकती है, पैसे भी हो सकते हैं या फिर प्रसाद भी चढ़ाया जा सकता है। ऐसा करने से आपका दुर्भाग्य खत्म होने लगता है। आपको हर सोमवार शिव मंदिर दर्शन के लिए भी जाना चाहिए। ज्यादा कुछ नहीं तो वहां की दान पेटी में आप अपनी स्वेच्छानुसार कुछ न कुछ पैसे तो दान कर ही सकते हैं।

Give a gift to the child बच्चे को दें उपहार
सोमवार के दिन किसी बच्चे को कोई उपहार देना भी लाभकारी होता है। इससे आपके पारिवारिक जीवन में सुख और शान्ति बनी रहती है। आप सिर्फ अपने बच्चों को ही नहीं, बल्कि किसी गरीब बच्चे को भी गिफ्ट दे सकते हैं। इससे होने वाले लाभ के अतिरिक्त आपको उनकी प्यारी मुस्कान भी देखने को मिलेगी। गरीब बच्चों को पैसे, खाना, खिलौने जैसी चीजें उपहार स्वरूप दी जा सकती हैं।

PunjabKesari Daan on Monday
You can also donate silver चांदी भी कर सकते हैं दान
चांदी काफी महंगी आती है लेकिन सोमवार के दिन आप कुछ चांदी भी दान कर सकते हैं। आप अपने बजट के अनुसार चांदी दान में दे सकते हैं। दरअसल चांदी पर चंद्र ग्रह का आधिपत्य माना जाता है इसलिए चांदी दान में देने से चंद्र ग्रह की कृपा प्राप्त होती है।

Donate milk दूध का करें दान
सोमवार के दिन दूध दान करना मंगलकारी माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव को दूध प्रिय होता है, इसलिए सोमवार को कई लोग दूध से भोलेनाथ का अभिषेक भी करते हैं। इस दिन गरीबों में दूध बांटना या दूध का दान करना आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है।

Donation of white clothes सफेद वस्त्रों का दान
सोमवार के दिन सफेद रंग के कपड़ों के दान का भी अपना विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन श्वेत वस्त्र किसी गरीब या ब्राह्मण को दान में देने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख-समृद्धि आती है। चंद्र ग्रह की कृपा प्राप्त होती है।

PunjabKesari Daan on Monday
Feed flour to fishes मछलियों को खिलाएं आटा
सोमवार के दिन मछलियों को आटे की गोलियां खिलाना बहुत शुभ माना जाता है।

Offer food cooked from wheat to Lord Shiva शिव जी को लगाएं गेहूं से पके पकवान का भोग
शिवपुराण के अनुसार, शिव जी को गेहूं से बने पकवान का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से शिवजी बहुत प्रसन्न हो जाते हैं। आपके जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

PunjabKesari Daan on Monday

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News