Chhath Puja 2025 : नहाय खाय से लेकर उगते सूर्य को अर्घ्य तक, ये है पूरी Detail

punjabkesari.in Monday, Oct 06, 2025 - 02:00 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Chhath Puja 2025 Date: सनातन धर्म में छठ पूजा का विशेष स्थान है। यह पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है, लेकिन आज इसका प्रभाव पूरे भारत और विदेशों तक फैल चुका है। यह व्रत सूर्य देव और छठी मैया की उपासना को समर्पित है। मान्यता है कि इस पूजा से संतान को दीर्घायु, परिवार में सुख-शांति और स्वास्थ्य का वरदान मिलता है। छठ पूजा 2025 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक मनाई जाएगी। नहाय-खाय से प्रारंभ होकर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इसका समापन होगा। यह पर्व केवल उपवास का नहीं बल्कि सूर्य उपासना, परिवार की समृद्धि और शुद्ध जीवन शैली का प्रतीक है।

PunjabKesari Chhath Puja
When will Chhath Puja 2025 begin कब से शुरू होगी छठ पूजा 2025
इस वर्ष 2025 में छठ पूजा की शुरुआत 25 अक्टूबर से होगी और समापन 28 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा।

Nahay Khay 2025 Date पहला दिन : नहाय-खाय (25 अक्टूबर 2025)
छठ पूजा का पहला दिन नहाय-खाय कहलाता है। इस दिन व्रती गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करके घर को शुद्ध करते हैं। भोजन में चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी बनाई जाती है। माना जाता है कि इससे व्रती के शरीर और मन की शुद्धि होती है।

PunjabKesari Chhath Puja
Kharna 2025 Date दूसरा दिन : खरना (26 अक्टूबर 2025)
नहाय-खाय के बाद अगला दिन खरना होता है। इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखकर शाम को खीर (चावल-गुड़ की खीर) और रोटी का प्रसाद बनाते हैं। यह प्रसाद सबसे पहले छठी मैया को अर्पित किया जाता है और फिर घर-परिवार व भक्तों में बांटा जाता है। इसी दिन से व्रत निर्जला रूप में प्रारंभ होता है।

PunjabKesari Chhath Puja

Sandhya Arghya 2025 Date तीसरा दिन : संध्या अर्घ्य (27 अक्टूबर 2025)
कार्तिक शुक्ल षष्ठी को व्रती व्रतियों संग घाट पर जाकर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। यह छठ पूजा का सबसे भव्य और भावनात्मक क्षण माना जाता है। सूर्य को अर्घ्य देने से जीवन में ऊर्जा, स्वास्थ्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

PunjabKesari Chhath Puja

षष्ठी तिथि प्रारंभ: 27 अक्टूबर सुबह 06:04 बजे
षष्ठी तिथि समाप्त: 28 अक्टूबर सुबह 07:59 बजे
सूर्यास्त समय: 27 अक्टूबर शाम 05:40 बजे

Surya Arghya 2025 Date चौथा दिन : उगते सूर्य को अर्घ्य (28 अक्टूबर 2025)
छठ पूजा का अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण दिन सप्तमी को होता है। इस दिन प्रातःकाल व्रती परिवार और श्रद्धालु मिलकर उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं और अपने व्रत का समापन करते हैं।

सूर्योदय समय: 28 अक्टूबर सुबह 06:30 बजे

PunjabKesari Chhath Puja


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News