Chaturmas 2026 3 Lucky Zodiac Signs : चातुर्मास में इन 3 राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, भाग्य का मिलेगा भरपूर साथ

punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2026 - 01:54 PM (IST)

Chaturmas 2026 3 Lucky Zodiac Signs : हिंदू धर्म में चातुर्मास को अध्यात्मिक और ज्योतिष दृष्टि से बहुत शुभ और खास माना गया है। चातुर्मास 25 जुलाई देवशयनी एकादशी से शुरू होकर 21 नवंबर देवउठनी एकादशी तक चलेगा। इस दौरान भगवान विष्णु चार महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। इस अवधि के दौरान सभी मांगलिक और शुभ कार्यों में रोक लग जाती है, लेकिन ग्रहों के लिहाज से यह समय बहुत गतिशील होता है। चातुर्मास में कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें करियर, बिजनेस और धन के मामले में छप्परफाड़ सफलता मिलने वाली है। तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी 3 राशियां हैं। 

मेष राशि
चातुर्मास का यह समय मेष राशि के जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है। बिजनेस में धन लाभ होने की संभावना है। लंबे समय से रुके काम पूरे होते हुए नजर आएंगे। संतान के करियर से जुड़ी कोई शुभ खबर सुनने को मिल सकती है। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। 

कर्क राशि
चातुर्मास कर्क राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। किसी को दिया हुआ उधार पैसा वापस मिलेगा। मन को शांत रखने के लिए परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। 

तुला राशि 
तुला राशि के लिए चातुर्मास खास रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। दोस्तों के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। जीवनसाथी की तरफ से कोई  स्पेशल तोहफा मिल सकता है। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News