Chardham Yatra 2023: आज से शुरू होगी चारधाम यात्रा

punjabkesari.in Saturday, Apr 22, 2023 - 07:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

देहरादून (प.स.): करीब छह महीने के अंतराल के बाद अक्षय तृतीया के पर्व पर शनिवार को गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पवित्र यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की बसों को शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गढ़वाल हिमालय के चारधामों में से दो अन्य धाम केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल को और बदरीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

ऋषिकेश में आयोजित ‘ऋषिकेश से चारधाम यात्रा- 2023’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस बार सरकार की तरफ से चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत हैलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर करने का भी निर्णय लिया गया है।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News