Char Dham Yatra 2026 NDMA Drill : चारधाम रूट पर NDMA की बड़ी मॉक ड्रिल, 10 अप्रैल को होगी तैयारियों का लाइव टेस्ट

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 08:43 AM (IST)

Char Dham Yatra 2026 NDMA Drill : उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले, नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक मॉक ड्रिल का आयोजन करेगा। यह मॉक ड्रिल 10 अप्रैल को उन जिलों में होगी जहां से चारधाम यात्रा गुजरती है। इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखना और यात्रा के दौरान किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों को और मजबूत करना है। 

मॉक ड्रिल के दौरान, विभिन्न प्रकार की आपदाओं जैसे भूकंप, भूस्खलन, और बाढ़ आदि का सिमुलेशन किया जाएगा। यह ड्रिल विभिन्न सरकारी विभागों, सेना, और पुलिस के बीच समन्वय को भी मजबूत करेगा। इस मॉक ड्रिल का आयोजन राज्य सरकार और एनडीएमए द्वारा मिलकर किया जा रहा है। चारधाम यात्रा के दौरान होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए आपदा प्रबंधन की तैयारियां बहुत महत्वपूर्ण हैं। 

यह मॉक ड्रिल यह सुनिश्चित करने में मदद करेगा कि यात्रा के दौरान सभी तीर्थयात्री सुरक्षित रहें। इस मॉक ड्रिल में हिस्सा लेने वाले जिलों में रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, और टिहरी गढ़वाल शामिल हैं। इन जिलों के प्रशासन को मॉक ड्रिल के लिए सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं। चारधाम यात्रा उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में तीर्थयात्री यहां आते हैं। यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। यह मॉक ड्रिल इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News