Char Dham Yatra 2026 : 30 मार्च को खुलेगी बसों की किस्मत की चाबी ! इस साल नहीं बढ़ेगा एक भी रुपया, लॉटरी सिस्टम से चलेंगी बसें

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 09:20 AM (IST)

Char Dham Yatra 2026 : चारधाम यात्रा 2026 की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। इस साल की यात्रा को व्यवस्थित करने के लिए परिवहन विभाग और रोटेशन समिति ने कमर कस ली है। ऋषिकेश और हरिद्वार के बीच यात्रा संचालन को सुचारू बनाने के लिए संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने फैसला लिया है कि आगामी 30 मार्च को बसों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। यह लॉटरी ऋषिकेश स्थित ISBT परिसर के एक होटल में निकाली जाएगी। इसी के आधार पर तय होगा कि कौन सी बस किस क्रम में यात्रियों को लेकर धामों की ओर रवाना होगी।

किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं
महंगाई के इस दौर में तीर्थयात्रियों के लिए सबसे अच्छी खबर यह है कि इस बार बस किराए में कोई वृद्धि नहीं की गई है। प्रशासन और समिति ने तय किया है कि किराया पिछले साल के स्तर पर ही स्थिर रहेगा।

हरिद्वार से प्रति सीट: ₹4,450 (लगभग)

ऋषिकेश से प्रति सीट: ₹4,250 (लगभग)

रोटेशन में नई कंपनी की एंट्री
इस बार यात्रा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 'हरिद्वार लग्जरी कोच एसोसिएशन' को 10वीं कंपनी के रूप में रोटेशन समिति में शामिल किया गया है। इससे बसों की उपलब्धता बढ़ेगी और यात्रियों को बेहतर विकल्प मिल सकेंगे।

जरूरी तारीखें और नियम
25 मार्च तक:
सभी बस कंपनियों और ट्रैवल एजेंटों को अपने वाहनों की सूची समिति को सौंपनी होगी।

ग्रीन कार्ड: यात्रा पर जाने वाले सभी व्यावसायिक वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य होगा।

पंजीकरण : चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पहले ही शुरू हो चुके हैं, जिसमें अब तक लाखों श्रद्धालु अपना पंजीकरण करा चुके हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News