केदारनाथ व यमुनोत्री के कपाट शीतकाल के लिए बंद

punjabkesari.in Friday, Oct 24, 2025 - 07:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

रुद्रप्रयाग/उत्तरकाशी (ब्यूरो): उत्तराखंड में स्थित विश्वप्रसिद्ध उच्च गढ़वाल हिमालयी धामों केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट वीरवार को भैयादूज के पावन पर्व पर परंपरागत पूजा पाठ और विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। 

रुद्रप्रयाग जिले में स्थित भगवान शिव के धाम और ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ के कपाट सुबह साढ़े आठ बजे बंद किए गए। ठंड के बावजूद कपाट बंद होने के मौके पर लगभग 10,000 श्रद्धालु मौजूद थे जो ‘हर हर महादेव’, ‘जय बाबा केदार’ और ‘बम बम भोले’ का जयघोष कर रहे थे। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे। 

गढ़वाल हिमालय के चार धामों में शामिल एक अन्य धाम यमुनोत्री के कपाट भी वीरवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के बाद दोपहर 12.30 पर श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News