जानें, चाणक्य के नजरिए से असली सौंदर्य की परिभाषा

punjabkesari.in Monday, Sep 01, 2025 - 03:17 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Chandragupta Maurya Story: सम्राट चंद्रगुप्त आचार्य चाणक्य का काफी सम्मान करते थे, मगर उनके मन में कहीं श्रेष्ठता की भावना भी घर करने लगी थी। कभी-कभी यह बात उनके व्यवहार में दिख जाती थी। आचार्य चाणक्य से उनकी यह मनोदशा छिपी नहीं थी मगर वह सही मौके की तलाश में थे। एक बार जब सम्राट चंद्रगुप्त ने मजाक के स्वर में उनसे कहा, “मैं आपकी विद्वता, सूझ-बूझ और चतुराई की प्रशंसा करता हूं, परंतु अच्छा होता भगवान ने आपको सुंदर रूप भी दे दिया होता।”

PunjabKesari Chandragupta Maurya Story

चाणक्य ने जान लिया कि सम्राट को अपने सौंदर्य पर घमंड हो गया है और वह सौंदर्य के सामने विद्या को तुच्छ समझने लगे हैं। पर उस समय वह चुप रह गए। थोड़ी देर बाद वह सम्राट से विदा लेकर अपने आश्रम आ गए। अगले दिन उन्होंने अपने सेवक को बुलाकर कहा, “आज दरबार में सम्राट के आने से पहले एक मिट्टी का घड़ा और एक सोने का घड़ा रखवा दो। दोनों घड़े शुद्ध जल से भरे होने चाहिएं।” समय से सम्राट आए और दरबार का कामकाज शुरू हुआ।

थोड़ी देर में सम्राट को प्यास लगी तो चाणक्य के आदेशानुसार उन्हें सोने के घड़े का पानी पेश किया गया। पानी पीते ही सम्राट बिफर उठे, “यह कैसा पानी दिया है। इतना गरम क्यों है पानी?”

PunjabKesari Chandragupta Maurya Story

चाणक्य के इशारा करते ही उन्हें मिट्टी के घड़े वाला शीतल जल दिया गया। चाणक्य बोले, “महाराज, यह पानी पीकर देखें, क्या यह ठीक है?” इस बार सम्राट पानी पीकर संतुष्ट हुए।

मगर पूछा कि ‘वह कैसा पानी था और क्यों दिया गया वैसा पानी?’ आचार्य बोले, “वह सोने के घड़े का पानी था। हमने सोचा, मिट्टी के कुरूप घड़े की बजाय सोने के सुंदर घड़े का पानी आपको बेहतर लगेगा।” सम्राट को तुरंत पूरी बात समझ में आ गई। उन्हें जवाब मिल चुका था।

PunjabKesari Chandragupta Maurya Story
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News