Chandra Grahan: सितंबर में लगेगा 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण जानें, क्या ये भारत में दिखेगा ?

punjabkesari.in Saturday, Aug 23, 2025 - 06:36 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Chandra Grahan 7 September 2025: पितृ पक्ष का आरंभ और साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को एक साथ लग रहे हैं। ये ग्रहण रात 9 बजकर 58 मिनट से शुरू होकर 1 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण संपूर्ण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पश्चिमी व उत्तरी अमेरिका, यूरोप, न्यूजीलैंड, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका के पूर्वी क्षेत्रों में दिखाई देगा। इसके साथ-साथ भारत में भी मान्य होगा। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जो कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में होने जा रहा है। ग्रहण के समय राहु और चंद्रमा से सप्तम भाव में सूर्य, केतु और बुध ग्रह विराजित रहेंगे। चंद्रमा से अष्टम भाव में मंगल, छठे में शुक्र, पंचम में बृहस्पति और दूसरे भाव में शनि मौजूद रहेंगे।

PunjabKesari Chandra Grahan

Lunar eclipse will be visible in India भारत में दिखेगा चंद्र ग्रहण
7 सितंबर 2025 को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा। ग्रहण का सूतक काल भी मान्य होगा। सूतक का आरंभ 7 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट से होगा, जो रात 1 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।

PunjabKesari Chandra Grahan

Effect of lunar eclipse on zodiac signs चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मिथुन, धनु और मकर राशि वालों के लिए मंगलमय रहने वाला है। लक्ष्य को पूरा करने में सफल होंगे। तन और मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सुख-सुविधा से जुड़ा सामान खरीदेंगे। परिश्रम का फल उम्मीद से अधिक मिलेगा। व्यवस्थित सोच समय को सरल बनाएगी। 

PunjabKesari Chandra Grahan


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News