Chandra Grahan: जल्द लगने वाला है साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें डेट और सूतक काल का समय

punjabkesari.in Monday, Sep 09, 2024 - 03:41 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Chandra Grahan 2024: विज्ञान के साथ-साथ ज्योतिष शास्त्र में भी ग्रहण का विशेष महत्व होता है। सितंबर के महीने में साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण एक खगोलीक घटना है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल का यह दूसरा चंद्र ग्रहण बहुत खास हो सकता है। साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगा था, वहीं दूसरा ग्रहण सितंबर में लगने जा रहा है। तो आइए जानते हैं कि साल का दूसरा ग्रहण कब लगेगा, भारत में इसका सूतक मान्य होगा या नहीं।

PunjabKesari Chandra Grahan
When is the second and last lunar eclipse of the year 2024 कब है साल 2024 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण
साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 भाद्रपद पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण सुबह 06 बजकर 11 मिनट पर शुरू हो कर लगभग 10 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। भारत में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

PunjabKesari Chandra Grahan
Where will the last lunar eclipse of the year be visible कहां-कहां दिखाई देगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण
इस बार साल दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, हिंद महासागर, आर्कटिक, प्रशांत महासागर, अंटार्कटिका और अटलांटिक महासागर में देखने को मिलेगा।

PunjabKesari Chandra Grahan
Chandra Grahan 2024 Sutak kaal चंद्र ग्रहण 2024 का सूतक काल
सनातन धर्म में ग्रहण को शुभ नहीं माना गया है। चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण समय 9 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है और ग्रहण समाप्त होने पर ही समाप्त होता है। दिन के समय लगने के कारण यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए चंद्र ग्रहण का सूतक भी भारत में मान्य नहीं होगा।

PunjabKesari Chandra Grahan


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News