15 जून को बन रहा है बुधादित्य राजयोग, नौकरी, व्यापार और धन लाभ के मिलेंगे नए अवसर
punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2026 - 02:56 PM (IST)
Budhaditya Rajyog 2026 : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन और उनकी युति को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। इस बार 15 जून का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास होने जा रहा है। इस दिन बुद्धि के देवता बुध और मान-सम्मान के कारक सूर्य देव एक ही राशि में आकर मिलने वाले हैं। इन दोनों ग्रहों के मिलन से बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिसे ज्योतिष में सफलता और समृद्धि का सबसे बड़ा योग माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि इस महासंयोग से किन राशियों के दिन बदलने वाले हैं और किसे नौकरी, व्यापार और धन लाभ के नए अवसर मिलने जा रहे हैं।
मेष राशि
बुधादित्य राजयोग मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिल सकती है। किसी दोस्त से पैसों की मदद ले सकते हैं। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर अहम फैसला लेंगे। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग खास रहने वाला है। सिंगल लोगों के लिए अच्छे और बड़े घर से रिश्ता आ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। साथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सुधार दिखाई देगा। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और मन शांत रहेगा।
वृश्चिक राशि
बुधादित्य राजयोग वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिसने की संभावना है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छी जॉब मिल सकती है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के सिंगल लोग क्रश को अपने दिल की बात कह सकते हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
