Kundli Tv- चाणक्य नीति- ये तीन स्थितियां पुरुषों के लिए है अति दुखदायी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 11, 2018 - 11:41 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesari

 

आचार्य चाणक्य ने हमारे जीवन को सुखी बनाए रखने के लिए कई नीतियां बताई हैं। इन नीतियों में कई रहस्य छिपे हुए हैं, जिनसे हमारे सुख और दुख की भी जानकारी प्राप्त हो जाती है। आचार्य ने विशेष रूप से पुरुषों के लिए तीन ऐसी स्थितियां बताई हैं जो किसी भी पुरुष को भयंकर दुख देती हैं।

वृद्धकाले मृता भार्या बन्धुहस्ते गतं धनम्।
भोजनं च पराधीनं त्रय: पुंसां विडम्बना:।।


इस श्लोक में आचार्य कहते हैं कि किसी वृद्ध पुरुष की पत्नी का मरना दुर्भाग्य की बात है। किसी भी व्यक्ति के लिए बुढ़ापे में पत्नी का साथ बहुत जरूरी होता है। पत्नी के बिना बुढ़ा पुरुष ठीक से जीवन व्यतीत नहीं कर सकता है। इसी वजह से बुढ़ापे में पत्नी का मरना पुरुष के लिए अभाग्य की बात मानी गई है।

PunjabKesari

आचार्य चाणक्य ने दूसरी बात यह बताई है कि यदि किसी व्यक्ति का सारा धन उसके दुश्मनों के हाथ चला जाए तो वह बर्बाद हो जाता है। स्वयं की मेहनत से कमाया हुआ धन दुश्मनों के हाथ लगने से व्यक्ति को दोहरे संकट का सामना करना पड़ सकता है। व्यक्ति के दुश्मन उसका धन उसी के विरुद्ध उपयोग करेंगे और वह धन के अभाव में खुद की जीविका भी ठीक से नहीं चला पाएगा।

PunjabKesari

चाणक्य ने तीसरी बात यह बताई है कि यदि कोई पुरुष किसी अन्य व्यक्ति पर आश्रित होता है, किसी दूसरे व्यक्ति का दिया हुआ खाना खाता है, पराए लोगों के अधीन रहता है तो ऐसे पुरुष का जीवन नर्क के समान है। ऐसी स्थितियों में पुरुष कई दुखों का सामना करता है।

PunjabKesari

चुपके से घर के मेन गेट पर रखें ये चीज़ें, मिलेगा पैसा (देखें VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News