Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के सिद्धांत से सीखें महिलाओं के आदर्श पुरुष बनने के 7 तरीके
punjabkesari.in Tuesday, Jun 24, 2025 - 06:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य, एक महान अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और नैतिक गुरु माने जाते हैं। उनकी नीतियां आज भी उतनी ही खास मानी जाती है, जितकी की पहले थी। उनकी नीतियों में न केवल राजधर्म और राजनीति की बातें हैं, बल्कि व्यक्तिगत जीवन को सफल और संतुलित बनाने के लिए भी गहरी सीख छिपी है। किसी भी रिश्ते को बनाएं रखने के लिए उसमें भरोसा और आपसी समझ होना बहुत जरूरी है। चाणक्य नीति में ऐसे कई सूत्र मिलते हैं, जो पुरुषों को यह बताते हैं कि उन्हें कैसा आचरण करना चाहिए, जिससे वे समाज और विशेषकर महिलाओं की दृष्टि में आदर्श पुरुष बन सकें। तो आइए जानते हैं कि पुरुषों के वो कौन से गुण है, जो उन्हें एक महिलाओं के आदर्श पुरुष बनाते हैं।
ईमानदारी और सच्चाई
हर एक पुरुष में ईमानदारी और सच्चाई के गुण होने बहुत जरूरी होते हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार, वहीं महिलाओं के लिए आदर्श पुरुष बनने हैं, जिनमें यह गुण होते हैं।
चरित्रवान
चाणक्य नीति के अनुसार, किसी भी पुरुष का सबसे बड़ा गहना उसका चरित्र होता है। एक आदर्श पुरुष वही है जो नारी के प्रति आदर, मर्यादा और बनाए रखे।
क्रोध पर नियंत्रण रखें
चाणक्य के अनुसार, क्रोध बुद्धि का नाश करता है। एक ऐसा पुरुष जो विपरीत परिस्थितियों में भी संयम रखता है, वह महिलाओं के लिए सम्माननीय होता है और महिलाएं को अपनी ओर आकर्षित करता है।
समय का सम्मान करें
चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति समय को समझता है, वही जीवन में आगे बढ़ता है। महिलाओं को ऐसे पुरुष पसंद होते हैं, जो समय के पाबंद और जिम्मेदार होते हैं।
स्वच्छता और अच्छा पहनावा
चाणक्य नीति के अनुसार, महिलाओं को वो पुरुष बहुत ज्यादा आकर्षित करते हैं, जो स्वच्छता और अच्छे पहनावे को पहल देते हैं। ऐसा भी माना जाता है कि एक साफ-सुथरा पुरुष अपने साथ-साथ दूसरों को भी खुश रखता है।