Chanakya Niti: सुखी जीवन जीने के कुछ खास नियम

punjabkesari.in Tuesday, Feb 25, 2020 - 02:31 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन काल में ऐसी बहुत सी नीतियों की रचना की है, जो आज के समय में हर किसी के काम आ सकती हैं। ऐसा माना जाता है कि जीवन में आने वाली तमाम समस्याओं का हल उनकी नीतियों में ढूढां जा सकता है। कहते हैं कि जो इंसान उनके द्वारा बनाई गई नीतियों को अपने जीवन में उतार लेता है तो उसका जीवन सफल हो जाता है। जीवन की हर चुनौती में चाणक्य नीति सर्वश्रेष्ठ साबित होती है। ऐसे ही उन्होंने सफल जीवन के लिए कुछ नियम बताए हैं, जिन्हें अगर कोई इंसान अपना लेता है तो उसका जीवन सुधर जाता है। 
PunjabKesari
अन्न का अपमान
ये बात तो हमें अपने बड़े लोगों से भी सुनने को मिलती है कि थाली में उतना ही खाना होना चाहिए जितना हम खा सकते हो। उसी तरह चाणक्य का कहना है कि अन्न का एक दाना भी बर्बाद करने से व्यक्ति के हाथ से कामयाबी निकलनी शुरू हो जाती है। इसके साथ ही ऐसा करने वालों के घर में कभी भी सुख-समृद्धि नहीं रहती है। 
Follow us on Twitter
फिजूल खर्च
आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसके पास बहुत सारा धन हो और वह पैसा कमाने के लिे मेहनत भी बहुत करता है। लेकिन जब इंसान के पास पैसा आ जाता है तो वह उसका फिजूल खर्च करना शुरू कर देता है, जबकि ऐसा बिलकुल नहीं होना चाहिए। ऐसे लोगों के घर में कभी सुख-शांति नहीं रहती है। 
Follow us on Instagram
दांपत्य जीवन में कपट 
कहते हैं कि जि घर में बर्तन हो वहां खटपट तो रहती है। लेकिन ये सिलसिला अगर ज्यादा देर तक रहे तो समस्या पैदा कर सकता है। हर रोज़ के लड़ाई-झगड़े से रिश्तों में कड़वाहट आनी शुरू हो जाती है। 
PunjabKesari
ज्ञानियों की बातें 
चाणक्य कहते है कि यदि कोई ज्ञानी व्यक्ति गरीब भी है और कोई मूर्ख अमीर है फिर भी हमें ज्ञानी व्यक्ति की ही बात का अनुसरण करना चाहिए और बात माननी चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News